New Delhi: समाज के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए संयुक्ता देशमुख को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 मिला

New Delhi: समाज के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए संयुक्ता देशमुख को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 मिला

नई दिल्ली: मासाहेब सेवा संस्थान, यवतमाल की अध्यक्ष एवं जीजाऊ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता देशमुख को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। दिनांक 12 मार्च 2023 को महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए गए। 

संयुक्ता देशमुख को उनके सामाजिक कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार एक स्मृति चिन्ह और एक प्रमाण पत्र के रूप में है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बबनराव घोलप, श्री महादेव जानकर, श्री. जय भगवान गोयल, फिल्म अभिनेत्री कंचन अवस्थी मौजूद रहीं। संयुक्ता देशमुख को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सभी स्तरों से सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Required fields are marked *