New Delhi: सतीश कौशिक डेथ केस-जांच करने दिल्ली फार्म हाउस पहुंची पुलिस, विकास मालू के स्टाफ से पूछताछ की

New Delhi: सतीश कौशिक डेथ केस-जांच करने दिल्ली फार्म हाउस पहुंची पुलिस, विकास मालू के स्टाफ से पूछताछ की

एक्टर सतीश कौशिक की मौत की तहकीकात करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार देर रात उस फार्म हाउस पहुंची जहां सतीश होली खेलने गए थे। पुलिस ने यहां रजिस्टर की जांच की और फार्म हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की।

दरअसल इस फार्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी शानवी मालू ने दावा किया था कि सतीश कौशिक की मौत प्राकृतिक नहीं थी, उनकी हत्या की गई थी। शानवी ने हत्या का आरोप अपने पति पर ही लगाया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब शानवी का बयान लेगी

विकास मालू ने कहा- शानवी के पास सबूत हैं तो दिखाएं

इस मामले में विकास मालू ने अपनी पत्नी के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा, अगर मैं गलत हूं तो मैं कुछ भी झेलने को तैयार हूं। अगर शानवी के पास मेरे खिलाफ सबूत हैं तो दिखाएं।

दरअसल, शानवी ने कहा था कि उसके पति विकास मालू ने 15 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर सतीश कौशिक की हत्या की है।

सतीश कौशिक की पत्नी बोलीं- विकास की पत्नी के आरोप बेबुनियाद

एक्टर सतीश कौशिक की हत्या करने के दावे को उनकी पत्नी शशि ने खारिज कर दिया है और शानवी से केस वापस लेने के लिए कहा है। शशि ने कहा कि उनके पति होली पार्टी में शामिल होने के लिए विकास मालू के दिल्ली स्थित फॉर्म हाउस गए थे। दोनों अच्छे दोस्त थे।

विकास खुद ही बहुत अमीर हैं तो ऐसे में उन्हें सतीश से पैसा लेने की जरूरत क्यों पड़ेगी। शशि ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि सतीश कौशिक को 98% ब्लॉकेज था और उनके सैंपल में कोई दवा नहीं थी। वह कैसे दावा कर रही है कि उनको ड्रग्स देकर मारा गया। मेरे पति के गुजरने के बाद उन्हें क्यों बदनाम कर रही हैं। इसके पीछे उनका कोई एजेंडा है।

अब पढ़िए शानवी मालू के 5 आरोप...

1. दवा के जरिए की गई सतीश की हत्या

शानवी ने शनिवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शानवी का आरोप था कि सतीश ने उसके पति को 15 करोड़ रुपए दिए थे, जिसे वे वापस मांग रहे थे। उसका पति ये पैसे चुकाना नहीं चाहता था। सतीश कौशिक की हत्या कुछ दवाइयों के जरिए की गई, जिसका इंतजाम उसके पति ने किया था।

2. पति ने ही सतीश कौशिक से मुलाकात कराई थी

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कहा कि 13 मार्च 2019 को उसकी शादी बिजनेसमैन विकास से हुई थी। विकास ने ही उसे सतीश कौशिक से मिलवाया था। इतना ही नहीं सतीश अक्सर पति-पत्नी से दुबई और भारत में मुलाकात भी किया करते थे।

3. पैसों को लेकर सतीश और पति के बीच झगड़ा भी हुआ

महिला के मुताबिक, 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक दुबई में उनके घर आए थे और इस दौरान उन्होंने उसके पति से 15 करोड़ रुपए मांगे थे। महिला ने कहा- मैं ड्रॉइंग रूम में मौजूद थी, जहां सतीश और विकास के बीच बहस हो गई थी। कौशिक ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले ये पैसे इन्वेस्टमेंट के लिए दिए थे, लेकिन न इनसे निवेश किया गया और न लौटाया गया, इसलिए वे ठगा महसूस कर रहे हैं। सतीश ने पैसे मांगे लेकिन विकास ने देने से मना कर दिया।

4. पति ने दुबई में पार्टी दी, दाऊद का बेटा वहां मौजूद था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने दुबई में हुई एक पार्टी की फोटो भी शेयर की। महिला ने दावा किया कि उस पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था। उसने बताया कि जब मैंने अपने पति से पूछा कि क्या मामला है, तो उसने कहा कि सतीश के रुपए कोविड के दौरान खत्म हो चुके हैं। उसने कहा कि उसके पति ने ये भी बताया कि वो सतीश से छुटकारा पाना चाहता था और उसकी प्लानिंग कर रहा था।

5. ड्रग्स का कारोबार करता था विकास

महिला की तरफ से दावा किया गया है कि उसका पति कई तरह के ड्रग्स का कारोबार करता है। महिला ने बताया कि विकास ने सतीश से ये भी कहा था कि वो पैसे लौटा चुका है, लेकिन उसके पास सबूत नहीं हैं। वो दोबारा भी पैसा चुकाने को तैयार है। उसे समय चाहिए।

पत्नी के आरोपों पर मालू का जवाब- जो हुआ, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता

विकास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपों के जवाब दिए हैं। उन्होंने लिखा, "सतीश जी के साथ पिछले 30 साल से मेरे अच्छे फैमिली रिलेशन थे। इस दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट भी नहीं लगे। जश्न के बाद जो ट्रैजेडी हुई, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं।

मैं बस यही कहना चाहूंगा कि कोई भी होनी बताकर नहीं आती है और न ही इस पर किसी का बस चलता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं के बारे में सोचें। सतीश को मैं हमेशा याद करूंगा।"

सतीश कौशिक केस में अब आगे क्या होगा?

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने बताया है कि दावा कर रही महिला को उसका बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस ने कहा है कि वो फार्म हाउस पर हुई पार्टी में शामिल हुए 25 लोगों से पूछताछ के लिए बुलाएगी।


 2m160q
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

 References: Pokies that accept PayID undrtone.com
feezjeramy14@att.net, 16 October 2026

 References: Osko pokies fast payout http://downarchive.org/user/footsalmon85/
xiomaralowes670@gmail.com, 16 October 2026

 References: Low deposit payid pokies http://qiaoxiaojun.vip/home.php?mod=space&uid=2749415
majorwearing849@yahoo.com, 17 October 2026

catharinecolton804@gmail.com, 17 October 2026

 References: Instant play payid pokies http://www.jzq5.cn/space-uid-495488.html
madiganjerrell447@yahoo.com, 17 October 2026

 References: BPay slots Australia https://pbase.com/cornetkite87/
lisetteclutter71@gmail.com, 18 October 2026

 References: 5 minimum deposit pokies bpay maskarad.bomba-piter.ru
yettacoleman835@yahoo.de, 18 October 2026

 References: Pokies that accept debit cards best debit card pokie sites
irishkelson889@gmail.com, 19 October 2026

 References: Legit Osko pokies https://comsenz-service.com
adelaidacolls395@hotmail.co.uk, 20 October 2026

 References: $5 payid pokies australia https://actualites.cava.tn/
gertrudecarpentier610@gmail.com, 20 October 2026

 References: Daily free spins payid pokies http://xuetao365.com/
vachonalvin446@gmail.com, 21 October 2026

 References: Casinos that accept BPay Australia akaqa.com
churchjamal581@gmail.com, 21 October 2026

 References: Trusted BPay casinos Australia legal bpay pokies australia
bebesilva3@yahoo.com, 21 October 2026

 References: Osko pokies quick deposit pokies that accept PayID
pullenemmett689@yahoo.com, 23 October 2026

 References: Osko pokies deposit bonus https://www.akaqa.com
celesteappleroth95@yahoo.de, 23 October 2026

 References: Jackpot pokies payid comsenz-service.com
leonoremiljanovic986@yahoo.com, 23 October 2026

 References: Payid pokies instant withdrawal australia https://www.rcmx.net
leilanispada681@gmail.com, 26 October 2026

 References: MiFinity casinos Australia casinos accepting MiFinity Australia
carleyhickey580@yahoo.com, 27 October 2026

 References: No verification payid pokies australia 88m2.com
trevoreaster461@gmail.com, 28 October 2026

 References: Progressive jackpot payid pokies payid deposit online pokies
jermainecarrion632@gmail.com, 28 October 2026

 References: Payid pokies australia https://hedgedoc.envs.net/J0d3gIl4QSmWYlHUj-5rFw
pablosalier685@gmail.com, 28 October 2026

tommiebranch703@gmail.com, 28 October 2026

tamelagarber553@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Casinos using MiFinity in Australia https://www.24propertyinspain.com/user/profile/1552674
chitwoodthanh676@gmail.com, 28 October 2026

 References: Real money pokies app neosurf https://www.wulanbatuoguojitongcheng.com/
ignaciojacquetta588@hotmail.co.uk, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *