ढाई साल के बच्चे पर सांड का हमला

ढाई साल के बच्चे पर सांड का हमला

यूपी के अलीगढ़ में घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के एक बच्चे पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में गुरुवार सुबह 7:40 बजे हुई। CCTV में नजर आ रहा है कि बच्चा अपने दादा के साथ टहल रहा है। दादा बच्चे को छोड़कर दूसरी गली में चले जाते हैं तभी कुछ दूर पर खड़ा सांड दौड़ता हुआ आता है और बच्चे पर हमला कर देता है।

वह पहले बच्चे को सींग मारता है, फिर रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीट कर ले जाता है। उसके बाद बच्चे के ऊपर बैठ जाता है। चीख सुनकर दादा दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को खींचकर बाहर निकाला।

CCTV फुटेज सामने आने के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी गई है। इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।

इलाज के बाद बच्चे को घर लाए परिजन

सांड के हमले से घायल हुए मासूम प्रतीक के बाबा महिपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को पास के अस्पताल लेकर गए थे। जहां बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज किया। अब वह खतरे के बाहर है। अस्पताल में 5-6 घंटे भर्ती रखा गया। हालत सुधरने पर घर लाए हैं। बच्चे के चेहरे और पैर पर चोट लगी है।

खाली प्लाट में बासी खाना खाने आते हैं पशु

महिपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग में SI के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार के साथ धनीपुर मंडी में रहते हैं। उनके घर के बगल में एक खाली प्लाट है, जो विवादित है। आस-पास के मैरिज होम वाले यहां पर बचा हुआ बासी खाना फेंककर जाते हैं।

इसी खाने को खाने के लिए आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इलाके के लोग इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, विवादित प्लाट होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नगर निगम भी आवारा पशुओं पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है।


 nr694o
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *