UP: CM ने त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर किया मंथन: बोले- शोभायात्रा में न बजें अश्लील गाने, जहरीली शराब की बिक्री न हो

UP: CM ने त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर किया मंथन: बोले- शोभायात्रा में न बजें अश्लील गाने, जहरीली शराब की बिक्री न हो

CM योगी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी जिलों के अधिकारियों से बात की। आगामी त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। होली‚ शब-ए-बारात‚ रमजान‚ नवरोज‚ चैत्र नवरात्रि‚ राम नवमी पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात कही।

CM योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान होगा‚ लेकिन अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। कई जगहों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। हमें सतर्क-सावधान रहना होगा। पिछले छह सालों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इसे आगे भी बनाए रखना होगा।

सीएम ने कहा कि आयोजकों को अनुमति देने से पहले उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के सम्बंध में शपथ पत्र लिया जाए। सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक लोगों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार पूरी कठोरता की जाए। होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं‚ ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

अश्लील या फूहड़ गीत कतई न बजाए जाएं

पुलिस बल फ्रंट पेट्रोलिंग जरूर करें। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। अश्लील या फूहड़ गीत कतई न बजाए जाएं। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं। थाना‚ सर्किल‚ जिला‚ रेंज‚ जोन‚ मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं‚ समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक कर लें। शांति और सौहार्द के लिए

त्योहारों के मौके पर सभी 75 जिलों में गांव हों या शहर‚ बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। होलिका दहन के स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। बिजली के हाईटेंशन लाइन के समीप होलिका दहन न हो। बिजली के ढीले या लटकते तारों को समय से ठीक कर लिया जाए। होली पर देश-विदेश के पर्यटकों का आगमन ब्रज क्षेत्र में हो रहा है। इसी प्रकार‚ श्रीराम नवमी के मौके पर अयोध्या और चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां विंध्यवासिनी धाम‚ देवीपाटन धाम‚ सहारनपुर में मां शाकंभरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाए।

जहरीली शराब की बिक्री कतई न हो

वाराणसी और मथुरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नगरों में 3 मार्च को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं। जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री कतई न हो। इसे लेकर सभी जनपदों को विशेष सावधानी रखनी होगी।


 v1ndfs
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *