Bihar: पुलिस अधिकारियों से Nitish ने कानून सख्ती से लागू करने को कहा

Bihar: पुलिस अधिकारियों से Nitish ने कानून सख्ती से लागू करने को कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कानून सख्ती से लागू किये जाने पर जोर देते हुए रविवार को बिहार पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश दिया। बिहार पुलिस सप्ताह के समापन से एक दिन पहले आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए, नीतीश ने कहा, बिहार में अपराध दर में काफी कमी आई है और राष्ट्रीय आंकड़ों(एनसीआरबी, 2021 की रिपोर्ट) के अनुसार देश भर के राज्यों में होने वाले अपराधों के मामले में राज्य 25 वें स्थान पर है।

लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए...राज्य में कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए... आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के उपाय के रूप में रात्रि गश्त तेज की जानी चाहिए।

कम्युनिटी पुलिसिंग पर बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी द्वारा जोर दिये जाने की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “समुदाय उन्मुख पुलिसिंग महत्वपूर्ण है … यह लोगों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देती है। इसलिए पुलिस को भी मामलों की जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।


 kvouot
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *