अलवर: देशभर से जुटे 60 राजपरिवार, राहुल भी पहुंचे, पूर्व राजघराने में शादी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भी समारोह का हिस्सा रहे

अलवर:  देशभर से जुटे 60 राजपरिवार, राहुल भी पहुंचे, पूर्व राजघराने में शादी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भी समारोह का हिस्सा रहे

अलवर के पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका मंगलवार की देर रात कुंवर अविजित सिंह के साथ फेरे लेंगी। पाली के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अविजित सिंह की बारात मंगलवार को ही अलवर पहुंच गई थी। अलवर के फूलबाग पैलेस में कलश बंधवाई की रस्म हुई। रात करीब नौ बजे राहुल गांधी भी शादी में शिरकत करने पहुंचे।

इसी के साथ मेहमानों का आना शुरू हो गया है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए देशभर के करीब 60 राज परिवार पहुंच चुके हैं। मंगलवार को नेपाल, त्रिपुरा, नाभा (पटियाला), राजकोट (गुजरात), दतिया (मध्य प्रदेश), पठानकोट (पंजाब), जोधपुर, करौली, धौलपुर, रतलाम (मध्य प्रदेश),जैसलमेर, किशनगढ़ (अजमेर) राज परिवार के सदस्य पहुंच चुके थे। ये सभी मेहमान राम बिहारी पैलेस में रुके हैं।

दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं।

वहीं शाम 6 बजे के करीब सीएम अशोक गहलोत पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली और शकुंतला यादव समेत कई विधायक और नेता मौजूद थे।

फूलबाग पैलेस में शादी की तैयारियां की गई हैं। ये पूर्व‎ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का आवास भी है।‎ पूर्व सीएम राजे के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ता कटी घाटी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

500 से अधिक राज परिवार व खास मेहमान आएंगे

शाही शादी में देश-विदेश से 500 से अधिक मेहमान अलवर पहुंचेंगे। केंद्रीय विद्यालय में हेलीपैड भी तैयार हो चुका है। यहां से लेकर फूलबाग तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शादी के मद्देनजर शहर के अधिकांश होटल बुक हैं।

कल होगी विदाई

जितेंद्र सिंह के आवास फूल बाग पर मंगलवार को कलश बंधवाई रस्म हुई। बुधवार देर रात मानविका व अविजित फेरे लेंगे। गुरुवार सुबह मानविका की विदाई होगी।

इस शादी के कारण सर्किट हाउस, हेलीपैड, फूल बाग के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि वीआईपी मेहमान शाम को सीधे फूलबाग पहुंचेंगे।


 iteq3h
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *