यूपी में NIA की 3 जिलों में रेड, बुलंदशहर में मूसेवाला मर्डर में हथियार सप्लायर, प्रतापगढ़ में लॉरेंस गैंग कनेक्शन की तलाश

यूपी में NIA की 3 जिलों में रेड, बुलंदशहर में मूसेवाला मर्डर में हथियार सप्लायर, प्रतापगढ़ में लॉरेंस गैंग कनेक्शन की तलाश

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA ) ने यूपी के 3 जिलों में छापेमारी की है। बुलंदशहर में मूसेवाला मर्डर केस में हथियार सप्लाई करने वाले की कनेक्शन की टीम तलाश कर रही है। वहीं, प्रतापगढ़ ने टीम लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े एक शख्स के यहां रेड डाली। पीलीभीत में NIA ने जिस घर में छापेमारी की, उनका बेटा पंजाब जेल में बंद है। माना जा रहा है कि NIA की यह रेड भी लॉरेंस विश्नोई और मूसेवाला मर्डर से जुड़ी हुई है। फिलहाल, NIA ने इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की है। यूपी को छोड़कर जांच एजेंसी ने देश के आठ राज्यों में 70 ठिकानों पर छापेमारी की है।

बुलंदशहर : हथियार सप्लायर कुर्बान अंसारी के रिश्तेदार के यहां छापेमारी

NIA की 4 सदस्यीय टीम बुलंदशहर के खुर्जा में हथियारों के सप्लायर कुर्बान अंसारी के रिश्तेदार के घर पहुंची। याहया पहलवान के करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन की। इसके बाद टीम लौट गई। कोरोना काल में कुर्बान अंसारी की मौत हो चुकी है। जबकि उसका बेटा जेल में बंद है। कुर्बान अंसारी पर आरोप है कि उसने सिद्धू मूसेवाला मर्डर में हथियार सप्लाई किए थे। इससे पहले भी NIA ने बुलंदशहर में कई स्थानों पर रेड कर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि कुर्बान अली की मौत हो चुकी है। उनका बेटा जेल में है। NIA हथियारों के इस नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहती है। इसलिए, उसने याहया खान के घर की तलाशी ली। हालांकि, वहां से क्या मिला? किस तरह की पूछताछ की गई। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पीलीभीत: पंजाब जेल बंद आजाद सिंह ​​​​​के घर पर छापेमारी

NIA सुबह पीलीभीत के माधोपर गांव में दिलबाग सिंह के घर पहुंची। उनका बेटा आजाद सिंह पंजाब जेल बंद है। उस हथियार सप्लाई करने का आरोप है। 1 घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद NIA लौट गई। फिलहाल NIA के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल है।

घर की रखवाली करने वाले शख्स ने बताया कि सुबह 5 बजे 4 गाड़ियों में सवार कुछ लोग आए थे, जिन्होंने घर में आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। एक घंटे तक घर के अंदर जांच पड़ताल करते रहे, जिसके बाद लोग वापस चले गए। 2 साल पहले घर के मालिक घर में आए थे। इसके बाद से कोई नहीं आया।

खाली घर की तलाशी लेने के लिए NIA क्यों आई थी। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि आजाद सिंह भी लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने इसी मामले में यह छापेमारी की है।

प्रतापगढ़ : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर्स की आंशका पर छापेमारी

NIA की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी के लिए प्रतापगढ़ गोड़े गांव पहुंची। यहां विकास सिंह के घर पर रेड की। 1 घंटे तक उसके घर पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा गांव के लोगों से ‌भी पूछताछ की। बता दें विकास 2014 से झांसी जेल में बंद है। उस पर लूट, हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आशंका है कि विकास सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य है।

बड़ा खुलासा होने की उम्मीद

बिश्नोई और नीरज बवाना के गैंग के कुछ सक्रिय सदस्य कि प्रतापगढ़ में होने की सूचना थी, जिसकी जानकारी एनआईए के हाथ लगी थी, वही बताया जा रहा है कि उन्हीं की तलाश में एनआईए टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की। नीरज और बिश्नोई की गैंग के सदस्य प्रतापगढ़ में भी असलहा और ड्रग्स की सप्लाई में संलिप्त होने की सूचना है, ऐसे में गैंग के पर्दाफाश के लिए एनआईए की टीम ने कमर कसी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है। प्रतापगढ़ में बड़ा खुलासा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि एनआईए के इंस्पेक्टर एनके सिंह के नेतृत्व में करीबी 50 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की।

नगर कोतवाली का रहने वाला अपराधी

अपराधी नगर कोतवाली के गोड़े गांव का रहने वाला है। 2014 से प्रदेश के अलग अलग जेलों में बंद रहा है। वर्तमान में मेरठ जेल में निरुद्ध हैं, उनके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज समेत कई जिले में उसके ऊपर मुकदमा दर्ज है । प्रतापगढ़ नगर कोतवाली का मोस्ट वांटेड सूची में 1 नंबर पर नाम दर्ज हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के भाई के ऊपर फायरिंग करके लूट के मामले में सबसे पहले साल 2012 में विकास का नाम आया था।

वहीं विकास सिंह के पड़ोसी ने बताया कि भोर में करीब 4 बजे एनआईए की टीम कई गाड़ियों से आयी थी। जिसमें 15 महिला कर्मी और 30 से अधिक पुरुष कर्मियों ने पूछताछ की। घर के सदस्य मौजूद नही मिले। घर में ताला बंद था। पड़ोसियों से जानकारी लेकर लौट गए।


 cyc9wx
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *