Nikki Yadav Murder Case: अब तक छह लोग हुए गिरफ्तार, पुलिस ने मृतका के पिता और बहन के बयान दर्ज किए

Nikki Yadav Murder Case: अब तक छह लोग हुए गिरफ्तार, पुलिस ने मृतका के पिता और बहन के बयान दर्ज किए

दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इस मामले में क्राइम ब्रांच अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें साहिल, उसके पिता, दो कजिन भाई और दो दोस्त शामिल है। साहिल ने अपने परिवार वालों को काफी बचाने की कोशिश की मगर वो सफल नहीं हो सका। इसकी पुष्टि विशेष पुलिस आयुक्‍त (क्राइम) रवींद्र यादव ने भी की है। सभी आरोपियों पर धारा 120बी 201, 202, 212 लगाए गए है।

बता दें कि पुलिस ने दिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है जिसका नाम नवीन है, जो साहिल का कजिन भाई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि साहिल पूछताछ में जुटी टीम को लगातार गुमराह कर रहा है। जानकारी के मुताबिक साहिल ने शुरुआत में बताया था कि उसने ही निक्की की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए फ्रिज में रखा था मगर पुलिस को बताई गई ये थ्योरी गलत साबित हुई। पुछताछ में साहिल ने निक्की से की गई शादी की बात को भी छिपाया था। उसने बताया था कि वो निक्की के साथ लिव इन में रहता था। मगर पुलिस ने दोबारा पूछताछ में पांच लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जो निक्की हत्याकांड में शामिल थे।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद दो दिन की रिमांड पर सभी को भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल के पिता को निक्की हत्याकांड की जानकारी शुरू से थी। सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची और हत्या करने के बाद साहिल की दूसरी शादी में भी शामिल हुए।

पुलिस को मिला मैरीज सर्टिफिकेट

इस घटना में दिल्ली पुलिस को पहले ही एक मैरिज सर्टिफिकेट मिला है, जो साहिल और निक्की की शादी का है। दोनों ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। वहीं साहिल की शादी से उसका परिवार खुश नहीं था। 

निक्की के परिवार का बयान हुआ दर्ज

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 18 फरवरी को निक्की के परिवार का बयान भी दर्ज किया है। निक्की के पिता सुनील यादव ने निक्की और साहिल की शादी को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निक्की और साहिल की शादी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि निक्की की जिन भी लोगों ने हत्या की है उन्हें उसकी सजा मिलनी चाहिए। 


 od0qr0
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *