यूपी के बजट से 5 गुना ज्यादा निवेश प्रस्ताव, समिट में पहले दिन 33 लाख करोड़ के 18,643 MOU साइन हुए, आज गडकरी आएंगे

यूपी के बजट से 5 गुना ज्यादा निवेश प्रस्ताव, समिट में पहले दिन 33 लाख करोड़ के 18,643 MOU साइन हुए, आज गडकरी आएंगे

लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन 18,643 MOU साइन हुए। यह 32 लाख 92 हजार करोड़ के यानी करीब 33 लाख करोड़ के हैं। यह अमाउंट यूपी के बजट से 5 गुना ज्यादा है। प्रदेश का सालाना बजट 6 लाख करोड़ का है। सीएम योगी ने दावा किया कि समिट प्रदेश की $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि इस निवेश से प्रदेश में 92 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

समिट में सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव पश्चिमांचल को मिले हैं। इसके बाद पूर्वांचल और फिर मध्यांचल और बुंदेलखंड का नंबर है। पश्चिमांचल को 14 लाख 81 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। यह कुल निवेश का 45% है। इसमें सबसे ज्यादा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के हैं। इसके अलावा, लखनऊ और वाराणसी में 1-1 लाख करोड़ का निवेश आया है।

शनिवार यानी आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समिट में शामिल होंगे। वह ई-मोबिलिटी, व्हीकल्स और फ्यूचर मोबिलिटी पर बात रखेंगे। 10 से 12 फरवरी यानी 3 दिन तक चलने वाली समिट का शनिवार को दूसरा दिया है। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में हो रही इस समिट में 16 देश की 340 कंपनियां शामिल हुई हैं।

समिट में पहले दिन क्या-क्या रहा? चलिए विस्तार से बताते हैं...

75 हजार करोड़ का निवेश करेगा रिलायंस ग्रुप: रिलायंस ग्रुप यूपी में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है। अक्षय योजना के तहत 10 GW की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता को स्थापित करेगा। 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी सर्विस को उपलब्ध कराया जाएगा।

अडानी ग्रुप 24200 करोड़ रुपए का निवेश करेगा: अडानी ग्रुप 24200 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह निवेश लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग सेक्टर में होगा। लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, मेरठ, गौतमबुध नगर, हापुड़, कानपुर में कंपनी निवेश करेगी।

बुंदेलखंड में 4.28 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव: औद्योगिक रूप से पिछड़े इलाकों में शामिल बुंदेलखंड के लिए समिट के दौरान 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह कुल निवेश का 13 फीसदी है। बताया जा रहा है कि इससे बुंदेलखंड में करीब 18 लाख से ज्यादा रोजगार मिलेगा।

शहर जहां सबसे ज्यादा निवेश आया

शहर प्रोजेक्ट आएंगे करोड़ रुपए के निवेश होगा रोजगार मिलेगा

नोएडा

1335 785413 1384766

आगरा 281 218062 105515

लखनऊ 782 196261 1631543

गोरखपुर 328 171564 197814

वाराणसी 434 137244 135108

झांसी 216 135865 132453

गाजियाबाद 3241 105686 634864

सोनभ्रद 69 74201 10753

शाहजहांपुर 183 66502 510567

मिर्जापुर 174 64010 24979

पूर्वांचल निवेश प्रस्ताव में दूसरे नंबर पर: निवेश के मामले में पूर्वांचल दूसरे नंबर पर रहा। कुल निवेश का 29 फीसदी हिस्सा पूर्वांचल को मिला। इसमें 9 लाख 54 हजार 492 करोड़ रुपए का निवेश आया है। इसमें वाराणसी के लिए एक लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव हैं।

विदेशों से 7 लाख 12 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव देश के साथ-साथ विदेश से भी निवेश आया है। इसमें 17 अलग-अलग देशों से करीब 7 लाख 12 हजार करोड़ का निवेश आया है। अनुमान है कि इससे 7 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

UAE से 21 हजार 622 करोड़, कनाडा और यूएसए से 21922 करोड़ , नीदलैंड और फ्रांस से 10704 करोड़, जपान और दक्षिण कोरिया से 25456 करोड़, जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन से 176740 करोड़ रुपए, मेक्सिको , ब्राजील अर्जेटीना 1300 करोड़, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया 26120, यूके और यूएसए से 467106 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव आए हैं।

आईटी सेक्टर में 3.30 लाख करोड़ का निवेश: आईटी सेक्टर में 3.30 लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा। इवेस्टर समिट के दौरान आईएस और आईटी और इलेक्ट्रानिक डिपार्टमेंट के विशेष सचिव अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि यूपी आने वाले दिनों में सेमी कंडक्टर का हब बनने जा रहा है। पूरी दुनिया में जहां सेमी कंडक्टर की कमी है, उस बीच यूनी में लखनऊ, नोएडा और कानपुर उसके हब बनेंगे। मौजूदा समय 60 फीसदी भारत के मोबइल फोन का उत्पादन यूपी में होता है

एक ट्रिलियन इकोनॉमी में डिजिटल अहम: अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि आईटी और इलेक्ट्रानिक सेक्टर में 145 एमओयू साइन हुए हैं। इससे करीब 3.30 लाख रुपए का निवेश की उम्मीद है। सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में आने की उम्मीद है। यहां से करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इसमें करीब 10 लाख से ज्यादा नौकरियां मिलेगी।

किस सेक्टर से कितने निवेश आए

सेक्टर एमओयू साइन हुए निवेश आया करोड़ रुपए में रोजगार मिलेगा

रिनुवल एनर्जी 144 4471़8 111374

इलेक्ट्रानिक मैनुफेक्चरिंग 1512 358798 167788

इंडस्ट्रियल पार्क 2020 328076 1198349

उच्च शिक्षा 64 257922 782528

मैन्युफैक्चरिंग 7711 197955 1549168

लॉजिस्टिक वेयरहाउसिंग 249 159676 195294

रियल एस्टेट 492 124964 886799

आईटी एनेबल सर्विस 92 112862 198526

पर्यटन 397 98193 260040

टैक्स्टाइल 1092 54710 246808

10 हजार करोड़ मोबाइल का हुआ निर्यात: है।

चलिए अब ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट में आज होने वाले कार्यक्रम बताते हैं...

गृह मंत्री शाह बोले- UP के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता

शुक्रवार को इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी में हो रहे विकास का जिक्र किया। कहा, देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफल हो चुका है। इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है।

यूपी बन चुका है ग्रोथ इंजन : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एडवांटेज उत्तर प्रदेश : डिफेंस कॉरिडोर विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, जो उत्तर प्रदेश कभी देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था, आज वही इस देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर देश को रक्षा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। आने वाले समय में यूपी का डिफेंस कॉरिडोर देश की सामरिक शक्ति का बैकबोन साबित होगा।

समिट के दौरान किसने क्या कहा, जानते हैं...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, यूपी में 7 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव ऊर्जा के क्षेत्र में आया है। भविष्य के उर्जा स्रोत और रिन्यूएबल एनर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हमारी जरूरतें बढ़ रही हैं, ऊर्जा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है।

सिंगापुर के हाई कमिश्नर सिमोन वोंग ने कहा, भारत में हमारा निवेश 120 बिलियन डॉलर का है। लेकिन अधिकतर निवेश दक्षिण के राज्यों में हैं। बदलते उत्तर प्रदेश के चलते कई और निवेशक भी जल्द अपने इंटेंट को फाइनल करने वाले हैं।


 aacofr
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *