G-20 के लिए तैयार आगरा: पहली बैठक आगरा में, 10 पॉइंट पर बच्चे करेंगे डेलीगेट्स का वेलकम, ब्रज कलाकार प्रस्तुति देंगे

G-20 के लिए तैयार आगरा: पहली बैठक आगरा में, 10 पॉइंट पर बच्चे करेंगे डेलीगेट्स का वेलकम, ब्रज कलाकार प्रस्तुति देंगे

भारत में होने वाली G-20 देशों की पहली बैठक आगरा में होनी है। मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर मेहमानों के होटल वाले रूट को सजाया गया है। वीआईपी रूट की तस्वीर बिल्कुल बदल गई है।

आलम ये है कि लोग रात को लाइटिंग देखने पहुंच रहे हैं। मेहमानों की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स भी लगाए जा रहे हैं। ताजमहल और उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी है।

10 फरवरी को आएगा डेलीगेट, 3 दिन रहेंगे

जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी को आगरा आएंगे। 13 फरवरी तक वो आगरा में रहेंगे। डेलीगेशन के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पिछले एक माह से ज्यादा समय से प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल तक पहुंचने वाले रूट और ताजमहल और आगरा किला के आसपास के क्षेत्र की कायाकल्प हो गई है। जो लोग एक माह बाद इन रास्ते से गुजर रहे हैं, वो बदलाव देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। डेलीगेशन के स्वागत के लिए रास्ते में करीब 10 पाइंट बनाए गए हैं। यहां पर स्कूली बच्चे मौजूद रहेंगे। साथ में ब्रज के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

पुर्तगाल की थीम पर लगाई छतरियां

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट का नजारा एक दम बदल गया है। यहां पर सैकड़ों रंग-बिरंगी छतरियां हवा में लटकी हैं। इन छतरियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। पुर्तगाल की थीम पर छतरियों की डेकोरेशन की गई है। इसके अलावा आई लव आगरा की सेल्फी प्वाइंट की आकर्षक लाइटिंग रात में लोगों को आकर्षित कर रही है। आलम ये है कि रात में लोग यहां पर परिवार के साथ पहुंच रहे हैं और सेल्फी ले रहे है। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर हुई सजावट

जी-20 डेलीगेशन के लिए सजावट को वसुधैव कुटुंबकम का रूप दिया गया है। ऐसे में खेरिया एयरपोर्ट से फतेहाबाद रोड तक अलग-अलग तरह की पेटिंग की गई हैं। इन पेटिंग में ब्रज की संस्कृति को भी दर्शाया गया है। वसुधैव कुटुंबकम के बडे़-बडे़ साइन बोर्ड लगाए गए हैं। वॉल पेटिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ललित कला संस्थान के शिक्षक और छात्रों ने इनको बनाने में अथक मेहनत की है।

पेड़ों पर लगाई गई लाइट

रात में जी-20 डेलीगेशन जब घूमने निकलेगा तो उन्हें हर तरफ रंग बिरंगी लाइटिंग नजर आएगी। पुरानी मंडी चौराहे से आगरा किला जाने वाली रोड पर दोनो तरफ पेड़ों में गुलाबी रंग की लाइटिंग की गई है। लाइटिंग से पेड़ चमक रहे हैं। इसके अलावा महापुरुषों की प्रतिमाएं भी जगमगा रही हैं।

आंबेडकर पुल पर लगी 200 एलईडी लाइट

यमुना किनारा से जब एत्माद्दौला की ओर जाने के लिए आंबेडकर पुल से होकर गुजरेंगे तो रात में नजारा देखते ही बनेगा। पुल के दोनों साइड में करीब 200 LED रंग बिरंगी लाइट लगाई गई हैं। इसके बीच में पोल पर तिरंगी लाइट जलने से नजारा मनमोहक हो गया है।

भव्य स्वागत के साथ सुरक्षा भी कड़ी

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के भव्य स्वागत के साथ उनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। आसपास के जोन से भी फोर्स बुलाई जा रही है। अधिकारी भी आएंगे। ब्रीफिंग में जिम्मेदारी तय की जाएगी। एटीएस की टीम अलग से सक्रिय है। खुफिया एजेंसियां भी इनपुट दे रही हैं।

मेहमानों के आगरा में रहने के दौरान होटल और स्मारकों के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होंगे। एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा। स्नाइपर्स भी आ रहे हैं। पीएसी की अलग से ड्यूटी लगेगी। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कई जिलों की फोर्स बुलाई गई है। स्पेशल टीमें लगी हैं।

रूट पर रहेगा खास पहर

मेहमानों के आने और जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। प्रतिनिधियों का काफिला निकलने के दौरान वाहनों का रोका जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्ट होगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जा सकती है।


 8qaws5
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *