सहारनपुर में पति ने पत्नी को पीटा

सहारनपुर में पति ने पत्नी को पीटा

सहारनपुर में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को दूसरी औरत के साथ मां के दरबार में दर्शन करते देख लिया। पति को टोका। इस बात से पति का पारा चढ़ गया। पत्नी को औरत के सामने पीटने लगा। इससे मंदिर परिसर में भीड़ गई।

जिसका वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बना लिया। इसमें दिख रहा है कि पति पत्नी को पीट रहा है। पत्नी चिल्लाकर उसे रोक रही है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी अपनी दस साल की बेटी के साथ शाकंभरी देवी मंदिर गईं थी। यही पूरी घटना हुई।

एक साल से कोर्ट में विचाराधीन है मुकदमा

मंदिर के पास एक धर्मशाला में भंडारा चल रहा था। तभी महिला ने अपने पति सचिन मित्तल को किसी पराई महिला के साथ देख लिया। मनीषा का आरोप है, उसने अपने पति से दूसरी महिला के बारे में पूछा। तभी गुस्साए पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके फर्श पर गिरा-गिराकर पीटा। पति-पत्नी का तलाक का मुकदमा एक साल से कोर्ट में चल रहा है।

भंडारे में पति को पकड़ा रंगे हाथ

पीड़िता ने बताया, उसका पति सचिन मित्तल कक्कड़ गंज बाजार में एक जड़ी बूटी वाले की दुकान पर काम करता है। 5 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी में दर्शन के लिए गई थी। मंदिर के पास एक धर्मशाला में भंडारा चल रहा था।

उसका पति सचिन मित्तल एक महिला के साथ दिखाई दिया। पराई महिला के साथ अपने पति को देखकर महिला भड़क गई और पति से दूसरी महिला के बारे में पूछा। जिससे गुस्साए पति सचिन ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।

मेरठ की रहने वाली है महिला

पीड़िता ने पति के साथ आई महिला से भी पूछा। महिला ने बताया वह मेरठ की रहने वाली है। कुछ समय से वह सचिन के साथ रह रही है। यह मेरे पति है और हम दोनों ने शादी कर रखी है। पीड़िता ने मेडिकल जांच कराकर थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।


 buxacr
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *