130 करोड़ की लागत से चमक रही राजधानी: G-20 के विदेशी मेहमानों की होगी वीआईपी लैंडिंग, 10 फरवरी शुरू होगा इन्वेस्टर्स समिट

130 करोड़ की लागत से चमक रही राजधानी: G-20 के विदेशी मेहमानों की होगी वीआईपी लैंडिंग, 10 फरवरी शुरू होगा इन्वेस्टर्स समिट

लखनऊ में जी- 20 और इन्वेस्टर्स समिट को सड़क , चौराहा, ट्रैफिक, लाइट समेत पर्यटन स्थल को करीब 130 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस दौरान लेसा, नगर निगम, LDA , लोक निर्माण विभाग, पर्यटन समेत सभी प्रमुख विभाग इसमें लगाए गए है।

सभी प्रमुख मार्ग की सड़क सही करने के अलावा रेलिंग डिवाइडर पर सजावट, स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर मूर्ति कला का प्रदर्शन, पेंटिंग से शहर को काफी खूबसूरत बना दिया गया है। इन्वेस्टर्स समिट 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। उससे थोड़े बहुत जो काम है, उसको भी सही कराने का आदेश जारी हो गया है।

बंधा रोड पर हुआ सबसे ज्यादा काम

सबसे ज्यादा काम बंधा रोड पर हुआ है। यहां सड़क सही करने के अलावा पूरी स्ट्रीट लाइट को सही किया गया। सड़क के दोनों किनारे पौधे लगाना। गमले रखने के अलावा खूबसूरत मूर्तियां लगाई गई है। उसके अलावा स्ट्रीट लाइट के साथ पोल के बीच बाकी खूबसूरत झालर लगा दिए गए हैं। साथ - साथ ही अलग - अलग रंग झंडे इस सड़क की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाए हुए है।

वृंदावन योजना का हुआ कायापलट

10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना है। इसके लिए यहां पर करोड़ों रुपए के काम कराए गए है। यहां मौजूदा समय एक पूरी सिटी बना दी गई है। उसके अलावा वीआईपी लैंडिंग के लिए हैलीपैंड तक बनाया गया है। यहां लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, नगर निगम सबसे ज्यादा काम करा रहा है। लखनऊ के अलावा काशी, अयोध्या को लुक दिया गया है। रात को इसकी ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।

इमामबाड़ा रोड की लाइट दो साल सही हुई

परिवर्तन चौक से इमामबाड़ा को जाने वाली सड़क की 90 फीसदी लाइट पिछले दो साल से खराब थी। अब उसको भी सही करा दिया गया है। पहले यहां शाम छह बजे के बाद लाइट खराब होने की वजह से शाम को लोगों निकलना मुश्किल हो रहा था। अब उस लाइट को भी सही करा दिया गया है। इसके अलावा पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इमाम बाड़ा, रूमी दरवाजा समेत आस- पास के इलाकों में बड़ा काम कराया गया है।

अहमामऊ चौराहे पर स्मार्ट पार्क, स्लिप सड़क तैयार

जी- 20 सम्मेलन 13 से 15 जनवरी के बीच सेंट्रम होटल में होने वाला है। ऐसे में एलडीए ने यहां 30 लाख खर्च करके अहमामऊ चौराहे पर स्मार्ट पार्क, स्लिप सड़क तैयार की है। इससे सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वालों को जाम नहीं झेलना पड़ेगा। एनएचएआई ने सर्विस लेन और मुख्य सड़क को भी सुधारा है। साथ ही जगह-जगह टूटी डिवाइडर की रेलिंग को ठीक कर रंग-रोगन कराया गया है। रात में हादसे रोकने के लिए सोलर ब्लिंकर, कै ट आई डिवाइस लगाए गए हैं।

स्मार्ट सिटी से हुए सबसे ज्यादा काम

सबसे ज्यादा काम स्मार्ट सिटी से हुए है। बताया जा रहा है कि करीब 37 करोड़ रुपए का काम अकेले स्मार्ट सिटी के मद से हुआ है। इसमें 20 करोड़ रुपए शासन उेगा। यह पैसा चौराहों के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पार्क एवं सड़क बनाने पर खर्च होगी। 50 लाख से ग्लोब पार्क को जी-20 पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरे शहर में जी- 20 और इनवेस्टर्स समिट का लोगों लगाया जा रहाहै।इसके अलावा एयरपोर्ट पर लक्ष्मण की प्रतिमा, शहीद पथ के पास कारगिल युद्ध का प्रतीक चिह्न बनाया गया है।

पोल , तार और बाकी काम पर 6 करोड़ खर्च

लेसा ने कई पोल को शिफ्ट किया है। तारों के मकड़जाल को हटाया है। इसके अलावा पोल की भी पेंटिंग की गई है। उप केंद्रों पर काम हुआ है। पूरे सिस्टम पर करीब छह करोड़ रुपए खर्च करने की बात है। इसमें 20 से ज्यादा नए ट्रांसफार्मर लगाए गए है।

किस विभाग का कितना खर्च-

नगर निगम - 45 करोड़ रुपए

एलडीए - 35 करोड़ रुपए

एनएचएआई - 30 करोड़ रुपए

पीडब्ल्यूडी - 10 करोड़ रुपए

लेसा - 06 करोड़ रुपए

अन्य - 4 करोड़ रुपए


 746y89
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *