New Delhi: नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31वां बर्थडे, शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस

New Delhi: नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31वां बर्थडे, शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस

नोरा फतेही ने कल (6 फरवरी) अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे को उन्होंने दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। अब नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।

लोगों ने की नोरा के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ

नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया। अब नोरा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं कुछ उनके डांस परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।

नोरा के बर्थडे की इनसाइड फोटोज

नोरा ने इसके बाद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बर्थडे की इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थैंक गॉड में नजर आई थीं नोरा

नोरा इंडस्ट्री में अपनी डांसिंग स्किल्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल दिसंबर में, नोरा ने दोहा, कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा को आखिरी बार मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के एक एपिसोड में देखा गया था। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​की फिल्म थैंक गॉड में भी दिखाई दी थीं।

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अहम गवाह हैं नोरा

नोरा 2021 से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं। इस केस में नोरा सरकारी गवाह बन चुकी हैं। इस केस में नोरा के अलावा कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है, जैसे जैकलीन, चाहत खन्ना, आदि।

Leave a Reply

Required fields are marked *