लखनऊ:सपा ने शिवपाल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव,पार्टी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम, स्वामी प्रसाद मौर्य को भी मिली संगठन में जिम्मेदारी

लखनऊ:सपा ने शिवपाल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव,पार्टी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम, स्वामी प्रसाद मौर्य को भी मिली संगठन में जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकारणी की टीम का गठन कर दिया है। कयासों के बीच चाचा शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव बने रहेंगे।

अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को बनाया गया है। इसके अलावा 14 राष्ट्रीय महासचिव बी टीम में शिवपाल यादव को शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य भी राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

14 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किरनमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रोफेसर रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव फिर से नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव की टीम में मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, विशंभर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा राम, अचल राजभर, जो एंटोनी, हरेंद्र मलिक नीरज चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

बसपा से आए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

2022 के चुनाव में अखिलेश यादव के मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले बसपा के नेताओं को अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बसपा से आए नेताओं में इंद्रजीत सरोज, लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर ओबीसी वोट बैंक में मजबूत पकड़ करने का प्रयास किया गया है।

19 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए

समाजवादी की टीम में राष्ट्रीय सचिव डॉ. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, राम बक्स वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पी एन चौहान, आकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, राम आसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा, वीरपाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

21 सदस्य किए गए

समाजवादी पार्टी की टीम में राज्य सभा सांसद जया बच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरविंद कुमार सिंह, डॉ मुकेश वर्मा, उषा वर्मा, लीलावती कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामदुलार राजभर, संजय विद्यार्थी, ओपी यादव, पवन पांडे, उज्जवल रमण सिंह, संजय लाठर, राजकुमार मिश्रा, डॉ रमेश तोमर, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव और तेजप्रताप यादव को सदस्य बनाया गया है।

4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए

समाजवादी पार्टी ने अल्ताफ अंसारी किसान सिंह सैंथवार, व्यास जी गौड़ और मौलाना इकबाल कादरी को विशेष आमंत्रित सदस्य पार्टी में बनाया है।



 8oq9tj
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *