झांसी: 14 वर्षीय उदय अहिरवार की कहानी,एक साल में 15 बार 112 पर कॉल किया, एक्सीडेंट में जान बचाई तो ADG ने किया सम्मान

झांसी: 14 वर्षीय उदय अहिरवार की कहानी,एक साल में 15 बार 112 पर कॉल किया, एक्सीडेंट में जान बचाई तो ADG ने किया सम्मान

ये स्टोरी 14 साल के उदय अहिरवार की है। जो झांसी के दिगारा गांव का रहने वाला है। 10वीं क्लास के स्टूडेंट उदय अहिरवार को ADG यूपी-112 ने खुद सम्मानित किया। कारण 1 साल में करीब 15 बार वो 112 हेल्पलाइन पर कॉल करके लोगों के लिए मदद पहुंचा चुका है। छोटे प्रयास से जिंदगियों के सुरक्षा होने पर उसको सम्मानित किया गया।

उदय के घर के सामने से झांसी-कानपुर हाईवे निकलता है। यहां आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। 10 जनवरी को बड़ागांव के दिगारा गांव के पास एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें चोटिल हुआ युवक दर्द से तड़प रहा था। वहां लोग वीडियो बना रहे थे। जब उदय पहुंचा तो घायल को देखकर 112 को कॉल किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, इससे उसकी जान बच गई। ये सिर्फ 1 मामला था। इससे पहले भी कई फोन कॉल करके उदय ने पुलिस मदद लोगों तक पहुंचाई है। लेकिन हालिया इस प्रयास की वजह से उदय को जिम्मेदार नागरिक मानते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया। ADG ने कहा कि उदय ने जागरूक व जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

चोर भी पकड़वा चुका है उदय

 बातचीत करते हुए बताया कि हादसा हो या झगड़ा या फिर कोई अन्य घटना। मैं तुरंत 112 को कॉल कर देता हूं। कई बार देखता हूं कि लोग हादसा होने पर सड़क पर पड़े घायल का वीडियो बनाने लगते हैं। ये गलत है। मैं पहले 112 पर कॉल करता हूं। ताकि किसी की जान बच सके। अब तक लगभग 15 कॉल कर चुका हूं। यहां तक सूचना देने के लिए 3 बार थाने में जा चुका है। 1 बार चोर भी पकड़वा चुका है। मैं डरता नहीं हूं, पुलिस की मदद करता हूं।



 krn3e1
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *