हिमाचल कांग्रेस में ऑल इज नॉट वेल:प्रतिभा के बयान से एकजुटता की कलई खुली, CM सुक्खू का कमेंट से इनकार

हिमाचल कांग्रेस में ऑल इज नॉट वेल:प्रतिभा के बयान से एकजुटता की कलई खुली, CM सुक्खू का कमेंट से इनकार

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। प्रतिभा ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि कौल सिंह न हारते तो सुक्खू की जगह वह CM होते। प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में एकजुटता की कलई खुल गई है।

राजनीति के जानकारों की मानें तो इससे कांग्रेस में गुटबाजी की चिंगारी ओर सुलग सकती है,क्योंकि दूसरा धड़ा इससे खुश नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से सुखविंदर सुक्खू ने अपनी ओर से गुटबाजी समेटने तथा सरकार व संगठन को साथ लेकर आगे चलने का प्रयास किया है।

CM सुक्खू बार-बार यह कह रहे हैं कि प्रतिभा सिंह उनकी बॉस है। वह उनके हर आदेश मानेंगे। फिर भी, PCC चीफ द्वारा कौल सिंह को लेकर दिया बयान सुक्खू समर्थकों में विरोध की चिंगारी भड़काने का काम कर सकता है। इससे कांग्रेस में फूट बढ़ सकती है। ऐसा हुआ तो अगले 5 साल तक सरकार और संगठन में रार देखने को मिल सकती है।

हालांकि अब तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के इस बयान पर कोई कमेंट करने से इन्कार किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग प्रतिभा के बयान को लेकर भावना में आकर दिया गया बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी के पधर में जनसभा में बयान दिया कि भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू CM बन गए हों, लेकिन यदि कौल सिंह ठाकुर अपनी सीट न हारते तो वह मुख्यमंत्री होते। द्रंग विधानसभा सीट हारने का उन्हें बहुत दुःख हुआ

प्रतिभा सिंह ने आगे कहा- बड़े अफसोस कि बात है कि कौल सिंह ठाकुर जैसे सीनियर नेता जो 8 मर्तबा विधायक, 4 बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे। द्रंग के मतदाताओं ने इतने सीनियर नेता को हरा दिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि CM सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले।

उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप CM की शपथ ले रहे होते। इस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है। सुक्खू जी के भाग्य में CM बनना लिखा था और CM बने।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू CM बन गए हों, लेकिन यदि कौल सिंह ठाकुर अपनी सीट न हारते तो वह मुख्यमंत्री होते। सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले। उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप CM की शपथ ले रहे होते। इस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है। सुक्खू जी के भाग्य में CM बनना लिखा था और CM बने 


Leave a Reply

Required fields are marked *