भूपेंद्र चौधरी बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं स्वामी प्रसाद:रामचरित मानस के बैन करने वाले बयान पर कहा- सपा का यही इतिहास है

भूपेंद्र चौधरी बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं स्वामी प्रसाद:रामचरित मानस के बैन करने वाले बयान पर कहा- सपा का यही इतिहास है

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामायण पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी हमेशा से ही देश विरोधी और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ये बताना चाहिए कि ये उनकी पार्टी का स्टैंड है या फिर स्वामी प्रसाद का ये निजी विचार है।

ये वही हैं, जिन्होंने कार सेवकों पर गोली चलवाईं थीं

भूपेंद्र ने कहा, ये कोई नई बात नहीं है। ये वही सपा है जिसने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाई थीं। इनके वक्त में मठ मंदिरों पर आतंकी हमले हुए और इन्होंने आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की कोशिश की थी। वो तो गनीमत है कि न्यायपालिका की वजह से ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। भूपेंद्र ने कहा कि, सपा ने हमेशा ही हमारे धार्मिक तीज त्योहार और यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया है और यही सपा का इतिहास है।

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में दलितों को पढ़ने का अधिकार अंग्रेजों ने दिया था। रामचरित मानस को तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिया था। इसे कोई नहीं पढ़ता, ये बकवास है। स्वामी प्रसाद ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वो सनातन धर्म को दफना रहे हैं।


 e1ufky
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *