हिमाचल में आज और कल भारी बर्फबारी का यलो अलर्ट:दिल्ली, चंडीगढ़-पंजाब में बारिश के आसार

हिमाचल में आज और कल भारी बर्फबारी का यलो अलर्ट:दिल्ली, चंडीगढ़-पंजाब में बारिश के आसार

पंजाब में रविवार को कई जगह पूरा दिन धूप खिली रही, जबकि हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो जगह बर्फबारी हुई। बर्फबारी कृषि और बागवानी के लिए अच्छी बताई गई है। शीतलहर से 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल में तीन नेशनल हाईवे समेत 252 सड़कें अब भी बंद हैं।

अटल टनल रोहतांग 3 दिन बाद वाहनों के लिए खुल गया है। हालांकि अभी फोर बाई फोर वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटा कर मनाली लेह सामरिक मार्ग को केलांग-दारचा तक बहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 को बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पंजाब में रविवार को दिन के समय पारा 180 से 240 तक रिकॉर्ड हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम पारा 30 से 70 तक रहा।

दिल्ली : फिर सताएगी ठंड

दिल्ली में सुहाना मौसम अहसास के बाद मौसम विभाग ने वातावरण में होने वाली दिल्ली कंपकंपाती ठंड और बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान से तेजी से भारत की ओर बढ़ रही एक पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में एक बार फिर से सर्दी और बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है।

23 जनवरी से उत्तर भारत में शीतलहर के फिर से दस्तक देने की उम्मीद है। IMD ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इससे 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है इसके बाद 24 से 27 जनवरी के दौरान दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा : 24 से 26 तक बूंदाबांदी के आसार

वहीं हरियाणा में रविवार मौसम साफ रहा। हिसार में दिन का तापमान 19.6, अंबा में 22.4 और नारनौल में 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। 24 से 26 तक बूंदाबंादी और बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश : 23-24 जनवरी 6 जिलों में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में रविवार को ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो जगह बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। इससे न्यूनतम तापमान स्थित रहा। हालांकि शीतलहर का दौर जारी है। बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर के क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा है।

मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को 6 जिलों लाहौल, किन्नौर, चंबा, धर्मशाला, कुल्लू और सिरमौर में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण तीन नेशनल हाईवे समेत 252 सड़कें, 20 ट्रांसफार्मर, 5 पेयजल योजनाएं बंद हैं।

एवलांच आने की संभावना

प्रदेश के 4 जिलों में एवलांच आने की संभावना जताई गई है। स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (सासे) मनाली ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले में ग्लेशियर व हिमखंड गिर सकते हैं। ऐसे में सैलानियों और आम जनमानस के लिए अलर्ट जारी किया गया है, ताकि कोई हादसा न हो।

जिला कुल्लू के नेहरू कुंड, कुलंग, पलचान, कोठी, रोहतांग पास, सोलंगनाला, धुंधी, व्यासकुंड, साउथ पोर्टल और बंजार, आनी उपमंडल को आपस में जोड़ने वाले जलोड़ी दर्रा, लाहौल स्पीति में कोकसर, सिसु, तांदी, दारचा, सरचू, उदयपुर, कीर्तिंग, छतडू, बातल, लोसर, सूमदो, किन्नौर जिले के कल्पा और पूह की पहाड़ियों से हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि चंबा के किलाड क्षेत्र में भी कई जगह हिमखंड गिरने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने भी पर्यटकों के साथ-साथ लोगों से आग्रह किया है कि वे हिमस्खलन क्षेत्र की ओर न जाएं।

बिहार : 25 जनवरी से बढ़ेगा तापमान, ठंड से राहत मिलने के आसार

बिहार के 31 जिलों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। हालांकि, बिहार के सभी हिस्से में कोहरे का प्रभाव रहा है। पटना, गया, पूर्णिया सहित आधा दर्जन जिलों में सुबह घना कोहरा छाया था और दृश्यता 30 से 50 मीटर के बीच थी। दिन में भी धुंध की स्थिति रही।

इसके साथ ही पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर होते उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्से और बिहार के तटवर्ती क्षेत्र तक विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण बिहार के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के साथ ही मध्य हिस्से में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा। यह स्थिति दो दिन तक रहने की संभावना है। रात के साथ ही दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा। 25 जनवरी को विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड से राहत मिलने के अनुमान है।

राजस्थान : जयपुर में रात का पारा 2.2 डिग्री उछला

पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को जयपुर में भी रहा। इसके चलते दिनभर बादल छाए रहे। लोग सूरज के दर्शन को तरस गए। दोपहर बाद सर्द हवा भी चलने लगी। शाम होते-होते सर्दी के तेवर तीखे हो गए। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात का पारा 2.2 डिग्री तक उछल गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 नीचे चला गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से 26 जनवरी तक मावठ के आसार हैं।

मध्यप्रदेश : 19 दिन बाद भोपाल में फिर छाया कोहरा 500 मीटर रह गई विजिबिलिटी

राजधानी भोपाल में तीखे हो रहे तापमान के तेवर रविवार को कुछ नरम पड़े। बादलों के छाने से दिन का पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया और 27 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और यह 13.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं शहर में 19 दिन बाद कोहरा छा गया। सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता 500 मीटर पहुंच गई थी। इससे पहले 3 जनवरी को कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी।

अगले दो-तीन दिन बना रहेगा धूप-छांव का सिलसिला

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन इसी तरह धूप-छांव बनी रहेगी। भोपाल में बारिश के आसार तो नहीं है, लेकिन मंगलवार से एक बार फिर हवाएं दक्षिणी हो जाएंगी। अभी दक्षिणी हवाएं चल रही है, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण जमीन पर ज्यादा तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं।



 xhapam
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *