हिमाचल के लाहौल स्पीति में एवलांच:पीर पंजाल की चोटी से आया बर्फीला तूफान, कई खेत दबे मलबे में,नदी पार कर ठोलंग तक पहुंचा

हिमाचल के लाहौल स्पीति में एवलांच:पीर पंजाल की चोटी से आया बर्फीला तूफान, कई खेत दबे मलबे में,नदी पार कर ठोलंग तक पहुंचा

हिमाचल में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के बाद धूप खिलते ही दोपहर को लाहौल स्पीति में पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिरा।

ठोलंग गांव के ऊपर हिमखंड गिरा। हालांकि हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना गया है, लेकिन इसमें किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। केलांग से 11 किमी दूर चन्द्रा-भागा नदी के ठीक ऊपर पीर पंजाल की चोटी से बर्फीला तूफान आया।

नदी पार करके गांव तक पहुंचा तूफान

ठोलंग गांव के अध्यापक विवेक कपूर ने एवलांच गिरने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। एवलांच गिरने से गौशाल गांव के रोगलिंग स्थित कई खेत मलबे के नीचे दब गए। वहीं एवलांच का बर्फीला बबंडर चन्द्रा-भागा नदी पार कर ठोलंग गांव तक पहुंच गया।

हिमखंड खिसकने के अंदेशा को देखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। DC सुमित खिमटा ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों से एवलांच गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए लोग आपात स्थिति में ही सफर को निकले।


 ryw6zh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *