35 मिनट में राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक:पंजाब में युवक जबरन गले लगा, दूसरी बार संदिग्ध, तोड़कर सुरक्षा घेरा करीब पहुंचा

35 मिनट में राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक:पंजाब में युवक जबरन गले लगा, दूसरी बार संदिग्ध,  तोड़कर सुरक्षा घेरा करीब पहुंचा

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था।

युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं।

यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद रस्सी पर पंजाब पुलिस व स्टेट CID और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है।

पहले 5 दिन राहुल की यात्रा में कोई ऐसी चूक नहीं हुई। कल शाम को ही उन्होंने CM भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल के दबाव में न आने की बात कही है।

पहली... सुबह 8.05 बजे यात्रा जालंधर-पठानकोट रोड पर थी। इसी दौरान होशियारपुर में दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सीधा ही राहुल के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी यह देख युवक की तरफ लपके।

दूसरी... सुबह 8.40 बजे हुई। टी-ब्रेक के लिए यात्रा होशियारपुर के ही गांव गांव बस्सी के किसान हट ढाबे पर रुकी थी। सड़क क्रॉस करने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़े, उसी समय सिर पर केसरी परना बांधे हुए युवक आगे बढ़ गया और राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

कांग्रेस की सुरक्षा में चूक की शिकायत पर CRPF ने कहा था- 2020 से राहुल ने 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम

राहुल गांधी की दिल्ली में सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। जिसके बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है।

राहुल गांधी और भगवंत मान आए थे आमने-सामने

होशियारपुर में पहले दिन राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को नसीहत दी। राहुल ने कहा कि वह दिल्ली के दबाव में न आएं। अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें। पंजाब के CM भगवंत मान ने जवाब में देर नहीं लगाई। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाने और चन्नी को सीएम बनाने को लेकर राहुल गांधी को जोरदार जवाब दिया है।

भगवंत मान ने कहा- राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा-सीधा ना ही बोलें तो अच्छा है। मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने। आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था। यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं। आप बोलते अच्छे नहीं लगते।

राहुल गांधी ने नसीहत देते हुए कहा था- हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।

पंजाब के CM से कहना चाहता हूं। भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के CM हो। पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए। दिल्ली और केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है। आपके किसानों मजदूरों की बात सुन कर काम करना चाहिए। किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस की सरकार में पंजाब यहीं से चलता था

यात्रा की अपडेट्स...

9.30 बजे राहुल गांधी ने टी-ब्रेक के बाद गनुसपुर के लिए यात्रा शुरू की।

8.40 बजे गांव बस्सी में राहुल गांधी ने टी-ब्रेक के लिए विश्राम लिया है।

7 बजे दसूहा के झींगर खुर्द से शुरू हुई। पहला पड़ाव गनुसपुर पर खत्म होगा।

आज मुकेरियां, कल हिमाचल में रहेगी यात्रा

राहुल गांधी की आज यात्रा भी दो पड़ावों में होने वाली है। सुबह 7 बजे यात्रा दसूहा के गांव झींगर खुर्द से रवाना होगी। रास्ते में एक जगह टी-ब्रेक के बाद यह यात्रा लंच ब्रेक के लिए भी रुकेगी। जहां से तीन बजे यह यात्रा दोबारा मुकेरियां के मुसाहिबपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

बुधवार यह यात्रा मुकेरियां से हिमाचल में चली जाएगी। जहां यह एक दिन स्टे करेगी। अगले दिन वीरवार यह यात्रा पठानकोट पहुंचेगी। जहां रैली होगी और राहुल गांधी इसमें संबोधन करेंगे। इसके बाद यात्रा 6 किमी का सफर तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी।



 ewcrey
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *