new delhi:Congress के कार्यक्रम पर Karnataka CM का तंज, ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद

 new delhi:Congress के कार्यक्रम पर Karnataka CM का तंज, ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद

कर्नाटक में साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। हालांकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पर ही प्रहार कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री से प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सवाल पूछा गया था। सवालों का जवाब देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को आने दीजिए और समारोह करने दीजिए। बहुत से लोग बेंगलुरु आते हैं। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम ठीक होने की भी बात कही। 

हालांकि, इसी दौरान बसवराज बोम्मई ने एक सवाल भी कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बात जो मैं नहीं समझ पा रहा हूं वह उनके अभियान का शीर्षक ना नायकी क्यों है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि आज लोगों को प्रियंका गांधी की फोटो लगवा कर ना नायकी कहना पड़ रहा है। तंज भरे लहजे में उन्होंने कहा कि आज ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद को महिला नेता घोषित करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी हताशा है। लेकिन, एक बात स्पष्ट है कि कोई भी महिला उन्हें अपना नेता बनाने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि कोई भी उनके पक्ष में नहीं है। 

प्रियंका गांधी ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है। 


 l213bi
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *