चीन: केमिकल प्लांट में धमाका, 2 की मौत:12 लोग लापता, 34 घायल; 24 घंटे बाद भी आग बेकाबू

चीन:  केमिकल प्लांट में धमाका, 2 की मौत:12 लोग लापता, 34 घायल; 24 घंटे बाद भी आग बेकाबू

चीन के लियाओनिंग प्रांत में पैनजिन शहर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 34 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार दोपहर 1:30 बजे हुआ। धमाके के बाद प्लांट में आग लग गई। इस पर सोमवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका है।

हादसे के समय नई मशीनें लगाई जा रही थीं। साथ ही मेंटेनेंस का काम भी चल रहा था। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

आग लगने के कारण का पता नहीं

एक अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पहले तो एक धमाका हुआ। इसके बाद वहां आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई। हालांकि आग किस कारण से लगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस हादसे के बाद फैक्ट्रियों में सेफ्टी को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। लोग सरकार से इंडस्ट्रियल एरिया और फैक्ट्रीज को सुरक्षित बनाने के लिए योजनाओं बनाने की मांग कर रहे हैं।

2015 में गई थी 173 लोगों की जान

ये पहली बार नहीं है जब चीन के किसी इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी हो। 2019 में जियांगसू में एक इंडस्ट्रियल पार्क को बंद कर दिया था। यहां धमाका हुआ था, जिसमें 78 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों अन्य लोग घायल हो गए थे। 2015 में बंदरगाह शहर टियांजिन में एक वेयर हाउस में आग लग गई थी। यहां खतरनाक कैमिकल्स रखे हुए थे। हादसे में 173 लोग मारे गए थे।

चीन में एक निजी कंपनी के प्लांट में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए, वहीं दो लापता रहे। जांच एजेंसियों को आग के पीछे साजिश का शक था। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई

चीनी शहर चांग्शा में एक 42 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग में सरकारी टेलिकोम कंपनी समेत कई अन्य कंपनियों के दफ्तर थे। हालांकि, घटना में अभी किसी के हताहत नहीं हुआ

चीन के शिंजियांग में एक बिल्डिंग की 15वीं मंजिल में आग लगी गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 



 28syb3
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *