पति के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट गौहर खान:चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पति के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट गौहर खान:चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच गौहर को उनके पति जैद दरबार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गौहर ने पहली बार मीडिया के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। गौहर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान जैद उनका हाथ पकड़े हुए नजर आए। लुक की बात करें तो गौहर ने ग्रे टॉप ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक लॉन्ग जैकेट पहनी हुई है। तो वहीं जैद हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नजर आए।

गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। शादी के दो साल बाद अब एक्‍ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 2 साल पहले, हम बिल्कुल सेम स्पॉट पर थे, प्यार में थे। 2 साल बाद, हम उसी जगह पर थे, मैरिड और अपने आशीर्वाद (बेबी) के साथ। अल्हम्दुलिल्लाह, माशाल्लाह। थैंक्यू जैद, मेरी जिंदगी के बेस्ट दो साल के लिए सुख में, दुख में एक साथी। आपको मेरे जीवन में लाने के लिए मैं अल्लाह की बहुत आभारी हूं। आई लव यू


 uz8qq0
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *