पहुंचेगी घर-घर राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान:देश के हालात बताने के लिए कांग्रेस हर भाषा में भेजेगी लेटर, डोर-टू-डोर संवाद भी

 पहुंचेगी घर-घर राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान:देश के हालात बताने के लिए कांग्रेस हर भाषा में भेजेगी लेटर, डोर-टू-डोर संवाद भी

18 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया था...इसमें राहुल गांधी ने कहा था- मुझे भाजपा वाले बुरे नहीं लगते, मैं रास्ते में जाता हूं तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आइए आप भी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, अंबेडकर साहब ने भी मोहब्बत की दुकान खोली थी।

राहुल गांधी के इसी भाषण और इन लाइनों को अब कांग्रेस कमेटी घर-घर पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है। खुद कांग्रेस पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाएंंगे और लोगों सीधे बात करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि नए साल पर पार्टी ने तय किया था कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। इसी अभियान के तहत ये लेटर देश के हर घर तक पहुंचाए जाएंगे।

हालांकि, लेटर का फाइनल फॉर्मेट सामने नहीं आया है, लेकिन उन्होंने बताया कि इस लेटर के जरिए देश के माहौल के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

राहुल गांधी का पर्सनल लेटर होगा

राहुल गांधी का पर्सनल लेटर देश के हर घर में पहुंचाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को टास्क दे दिया गया है। राज्यों के हिसाब से हर भाषा में ये लेटर होगा। बताया जा रहा है कि अगले दो महीने में देश के हर कोने तक राहुल के इस मैसेज को लोगोंं को तक पहुंचाया जाएगा।

इसकी मॉनिटरिंग के लिए 26 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लेटर घर जाकर दिया जाएगा ताकि जनता से सीधा संवाद भी हो और उनकी परेशानी व मुद्दों को सुना जाए।

- पदयात्रा दो महीने गांवों में रहेगी। एक महीने में पॉलिंग बूथ कवर किए जाएंगे। हर गांव में मीटिंग होंगी। इसके बाद डोर टू डोर मैसेज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। - लेटर में राहुल गांधी के मैसेज के साथ मोदी सरकार के फेलियर सामने रखे जाएंगे। - भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जाएगा। यात्रा का वीडियो भी गांव में दिखाया जाएगा। हर गांव के ग्रुप भी बनेंगे। - यूथ कांग्रेस व NSUI बाइक रैली निकालेंगी।

जिला स्तर पर

जिला स्तर पर कार्यकर्ता मेला लगाया जाएगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष, सीएलपी लीडर व सीनियर लीडर भाग लेंगे।

प्रदेश स्तर पर

प्रदेश स्तर पर महासंगम होगा। कांग्रेस महारैली का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य बड़े नेता आएंगे।

फिलहाल सबकी नजर बजट पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान का बजट पूरे देश को रास्ता दिखाता है। जैसे ओपीएस योजना ( राजस्थान के बाद कांग्रेस शासित राज्यों ने भी OPS को लागू करने की घोषणा कर दी)।

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बड़ी राहत देने की घोषणा की है।

इसके अलावा आने वाले बजट में प्रदेश को बहुत कुछ खास मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बजट आम आदमी का बजट होता है।



 ige320
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *