15 को आर्मी डे:परेड दिल्ली की जगह बेंगलुरु में होगी, मद्रास, महार सहित 5 रेजीमेंट और मिलिट्री बैंड का दस्ता मार्च करेगा

 15 को आर्मी डे:परेड दिल्ली की जगह बेंगलुरु में होगी, मद्रास, महार सहित 5 रेजीमेंट और मिलिट्री बैंड का दस्ता मार्च करेगा

देश में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इतिहास में पहली बार इस बार बेंगलुरु में भारतीय सेना के सबसे प्रतिष्ठित समारोह सेना दिवस परेड का आयोजन हाेगे। मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (MEG) के रेजिमेंटल सेंटर में परेड की जाएगी।

5 रेजिमेंटल ब्रास बैंड शामिल

सेना दिवस परेड में मद्रास रेजीमेंट, आर्टिलरी रेजीमेंट, पैरा एसएफ, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप, महार रेजीमेंट, एमईजी, आर्मी सर्विस कॉर्प्स का एक घुड़सवार दल और एक मिलिट्री बैंड का दस्ता परेड मार्च में भाग ले रहा है। इसमें 5 रेजिमेंटल ब्रास बैंड शामिल हैं। सभी दल में 3 अधिकारी और 57 अन्य रैंक शामिल हैं।

फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा को श्रद्धांजलि

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन भारत के लिए दक्षिणी राज्यों के लोगों की वीरता, बलिदान और सेवाओं के लिए है। यह फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि भी है। भारतीय सेना के जवान खेल सुविधाओं का भी निर्माण करेंगे और युवाओं और छात्रों के साथ मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित करेंगे। स्थानीय लोगों के साथ भोजन कर एकता का संदेश दिया जाएगा।

सेना प्रमुख आर्मी डे परेड की समीक्षा करेंगे

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 15 जनवरी को बेंगलुरु में शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और आर्मी डे परेड की समीक्षा करेंगे और सेना के सैन्य कौशल पर प्रकाश डालते हुए परेड भी करेंगे। कर्नाटक और केरल उप क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रवि मुरुगन ने कहा कि इसके साथ कई समस्याएं भी आती हैं। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कार्यक्रम को परेशान करने की प्रवृत्ति हो सकती है।

पर्यावरण सुरक्षा थीम पर रोपे जाएंगे 75 हजार पौधे

दक्षिणी कमान में ग्रीन इंडिया के लिए पर्यावरण सुरक्षा थीम पर 75,000 पौधे रोपे जाएंगे। उपकरणों और बैंड प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, पेंटिंग और निबंध लेखन, साइक्लोथॉन, वीरता से प्रेरक वार्ता सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।


 qobdyp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *