हिमाचल का केलांग-मनाली हाईवे फिर बंद:अटल टनल के आसपास डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी से ब्लॉक हुआ रास्ता,खतरा हिमखंड खिसकने का

हिमाचल का केलांग-मनाली हाईवे फिर बंद:अटल टनल के आसपास डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी से ब्लॉक हुआ रास्ता,खतरा हिमखंड खिसकने का

हिमाचल की अटल टनल से वाहनों की आवाजाही एक बार फिर बंद हो गई है। मनाली-केलोंग हाईवे भी बंद कर दिया गया। गुरुवार रात को अटल टनल के पास डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी होने के कारण रास्ता ब्लॉक हुआ।

हालांकि गुरुवार को सीमा सड़क संगठन ने मनाली-केलोंग सड़क मार्ग को बहाल कर दिया था, लेकिन रात को हुई बर्फबारी के बाद अटल टनल से होकर जाने वाला रास्ता फिर बंद कर दिया गया। रोहतांग, कुंजुम, बारालाचा और कुगति दर्रा में 2 से 3 फीट हिमपात होने का अनुमान है।

SP लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। टनल के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। लिहाजा धुंधी से अटल टनल नॉर्थ पोल के बीच कई जगह हिमखंड खिसकने का खतरा है।



 eblcnp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *