कांग्रेस के फॉर्मूले में दो मंत्री अनफिट:जिलाध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा, इसी महीने हो सकती हैं नई नियुक्तियां

कांग्रेस के फॉर्मूले में दो मंत्री अनफिट:जिलाध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा, इसी महीने हो सकती हैं नई नियुक्तियां

राजस्थान कांग्रेस ने राजस्थान में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का फॉर्मूला तय कर लिया है। कांग्रेस उदयपुर के चिंतन शिविर संकल्प के तहत अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द करने जा रही है। इसमें 8 जिलों को छोड़कर सभी जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उदयपुर फॉर्मूला लागू करने जा रही है। ऐसे किसी भी नेता को रिपीट नहीं किया जाएगा, जिसे 5 साल या उससे ज्यादा इस पद पर हो चुके हैं।

यहां तक कि जिन नेताओं को 4 साल या उससे ज्यादा भी हो गए हैं। उन्हें भी कांग्रेस रिपीट नहीं करेगी। कांग्रेस का मानना है कि ऐसे नेताओं को भी सालभर बाद पांच साल हो जाएंगे। ऐसे में सालभर बाद फिर बदलना पड़ेगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस नए फॉर्मूले के तहत कांग्रेस में जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी।

खाचरियावास, राजेंद्र यादव सहित सभी हटेंगे

कांग्रेस की नियुक्ति में पुराने सभी चेहरे बदले जाएंगे। दिसम्बर 2021 में जिन 13 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया था। उनमें से 8 को छोड़कर सभी बदले जाएंगे। लगभग 28 जिलाध्यक्ष निवर्तमान ही वर्किंग कर रहे हैं। इन सभी को भी बदला जाएगा। इनमें जयपुर शहर से मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ग्रामीण से राजेंद्र यादव सहित कई विधायक और बोर्ड चेयरमैन भी शामिल हैं।

इसी महीने कांग्रेस करेगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस राजस्थान में अब जल्द से जल्द संगठनात्मक नियुक्तियां करने की तैयारी में है। लगातार खींचतान और विवाद के बाद अब कांग्रेस जल्द से जल्द संगठनात्मक नियुक्तियां कर माहौल बेहतर करने की तैयारी में है। अबतक ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूची कांग्रेस निकाल चुकी है। इनमें 188 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। जल्द ही कांंग्रेस बाकी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची निकालने के बाद जिलाध्यक्षों की सूची निकालेगी।

कई जिलों में वर्षों से लगे हुए हैं जिलाध्यक्ष

कांग्रेस में प्रदेशभर में कई जिले ऐसे हैं जो जिलाध्यक्ष के तौर पर 2 टर्म से ज्यादा पूरे कर चुके हैं। कई जिलाध्यक्ष तो 5 वर्षों से ज्यादा तो कई 10 वर्षों से ज्यादा समय तक जिलाध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। 2020 में बगावत के बाद जब कांग्रेस ने पूरी कार्यकारिणी को रद्द कर दिया था। तभी से कई जिलों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ही पद पर काम कर रहे हैं। इसके बाद दिसम्बर 2021 में कांग्रेस ने 13 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे।


 etqkwt
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *