कड़ाके की ठंड का नया दौर मकर संक्रांति से आएगा:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश होगी; गिरेगी बर्फ पहाड़ों पर

 कड़ाके की ठंड का नया दौर मकर संक्रांति से आएगा:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश होगी;  गिरेगी बर्फ पहाड़ों पर

उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है। पंजाब से बिहार तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में​​​​ घना कोहरा फैला हुआ है। पिछले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। भटिंडा और आगरा में जीरो विजिबिलिटी रही।

आगे मौसम कैसा रहेगा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है, जो स्ट्रॉन्ग है। इसके कारण दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स...

दिल्ली में लगातार 5 दिन से छाए कोहरे के कारण लगभग 70 उड़ानें और 40 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

IMD ने दिल्ली को येलो अलर्ट पर जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को रेड अलर्ट पर रखा है।

उत्तर रेलवे की 36 ट्रेंने कोहरे के कारण लेट चल रही हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 25.1 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से ज्यादा है। हालांकि रात का पारा अभी 7.2 डिग्री है। लेकिन उत्तर भारत में पहुंचने वाले एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड दोबारा जोर पकड़ेगी।

पिछले 24 घंटे- नौगांव में रात का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर में यह सबसे ठंडा रहा। सिर्फ सात जिलों नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, सिवनी, नरसिंहपुर और धार में ही रात का तापमान 8 डिग्री से ज्यादा रहा।

अगले 24 घंटे- मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। यह स्ट्रॉन्ग है। इसका असर भोपाल समेत मप्र के कई इलाकों में 14 जनवरी से दिखने लगेगा। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है

यूपी में मंगलवार और बुधवार को घने कोहरे का अलर्ट है। आज लखनऊ, कानपुर सहित पूरे UP में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद UP में ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन 15 और 16 जनवरी को पारा 1°C पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटे- सोमवार-मंगलवार की रात से ही शहरों के साथ ही हाईवे पर भी घना कोहरा छा गया था। वहीं, सोमवार को कानपुर, इटावा और वाराणसी प्रदेश में सबसे ठंडे शहर रहे। यहां न्यूनतम तापमान 3°C बना रहा।

अगले 24 घंटे- मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी। कोहरा भी घना रहेगा। दो दिन बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से चार दिन के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है।

शीतलहर की चपेट में चल रही राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को शीतलहर और कोहरे की मोटी परत देखी गई, सफदरजंग में सुबह करीब साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पिछले 24 घंटे- लगातार 5वें दिन दिल्ली में कोल्ड वेव का असर रहा। यह दस सालों में पहला मौका है, जब राजधानी ठंड और कोहरे की चपेट में है।

अगले 24 घंटे- मंगलवार देर रात से 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जो शुक्रवार सुबह तक रहेगी। 11 से 13 जनवरी के बीच कोहरे की स्थिति में सुधार हो सकता है।

बिहार के 38 जिलों में मंगलवार को कोल्ड डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले दस दिनों से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर होने से लोगों को हार्टअटैक और ब्रेन हेमरेज की समस्या हो सकती है।

पिछले 24 घंटे- उत्तर पश्चिम की तरफ से छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। सोमवार के दिन गया जिला सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे- बिहार में 48 घंटे तक घने कोहरे का असर दिखाई देगा। ​​​​​​​11 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है। ​​​​​​​12 जनवरी से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।​​​​​​​


 6rjfbt
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *