अकबर बंजारा का 6 करोड़ का मकान कुर्क: अंदर दाखिल हुई शास्त्रीनगर में पुलिस सीढ़ी लगाकर, अब तक 35 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त

अकबर बंजारा का 6 करोड़ का मकान कुर्क: अंदर दाखिल हुई शास्त्रीनगर में पुलिस सीढ़ी लगाकर, अब तक 35 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त

गोतस्कर अकबर बंजारा और शमीम बंजारा का 6 करोड़ का मकान आज कुर्क किया जा रहा है। पुलिस शास्त्रीनगर में बंजारा बंधुओं के 6 करोड़ के मकान जब्त कर लिया है। बता दें कि पुलिस अब तक बंजारा बंधुओं की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। लगातार बंजारा भाइयों की अवैध संपत्ति और जमीनों पर पुलिस एक्शन ले रही है।

आज जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो घर के बाहर के दरवाजे बंद थे। पुलिस सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुई। उसके बाद पूरे मकान को अपने कब्जे में लिया है।

अकबर बंजारा के भाई शमीम बंजारा की 3 करोड़ की संपत्ति को आज बिजनौर में कुर्क किया जाएगा। बिजनौर पुलिस मेरठ पुलिस के साथ मिलकर शमीम बंजारा की अवैध तरीके से अर्जित की गई जमीन को जब्त करेगी। बिजनौर के नगीना तहसील के औरंगाबाद गांव में शमीम बंजारा की 3 करोड़ की 54 बीघा जमीन को कुर्क किया जाएगा। बता दें कि बंजारा की लगभग 35 करोड़ की संपत्ति को पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है। अन्य संपत्तियों पर पुलिस लगातार जांच कर रही है।

मेरठ में भी हो चुकी है कुर्की

मेरठ में गो तस्कर शमीम बंजारा की 2 करोड़ की संपत्ति को आज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। अंतरराष्ट्रीय गोवंश तस्कर अकबर बंजारा और सलमान 19 अप्रैल 2022 को असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए। अकबर बंजारा पर असम में दो लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था।

गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने फलावदा थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना में अवैध संपत्ति होना पाया। शुरुआत में जांच में आया कि अंतरराष्ट्रीय गोतस्करों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की। अन्य संपत्ति की अभी जांच चल रही है।


 fkij89
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *