रांची में सलीम-रोहराब-रुस्तम गिरोह के शूटर ने गोली चलाई थी:STF ने सीरियल किलर भाईयों के दो गुर्गे किए गिरफ्तार लखनऊ से

रांची में सलीम-रोहराब-रुस्तम गिरोह के शूटर ने गोली चलाई थी:STF ने सीरियल किलर भाईयों के दो गुर्गे किए गिरफ्तार लखनऊ से

यूपी एसटीएफ ने रांची में कई अफसरों और नेताओं पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो शूटरों को लखनऊ से गिरफ्तार किया।

दोनों शूटर लखनऊ के सीरियल किलर भाइयों सलीम-सोहराब-रुस्तम गिरोह के हैं। इन लोगों ने 13 दिसंबर 2022 को महिला को उसके सुरक्षा गार्ड के सामने गोली मार दी थी।

हम पार्टी के नेता ने दी सुपारी

STF ने शुक्रवार को सीरियल किलर भाइयों के शूटर फरहान खान और मो. मुद्दसिर को लखनऊ में पारा के पास से गिरफ्तार कर लंबी पूछताछ की। इसमें सामने आया कि इन लोगों ने रांची में दिसम्बर में रेकी, फिर लखनऊ आये और पूरी तैयारी के साथ वहां जाकर घटना को अंजाम दिया। महिला की हत्या करने की सुपारी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने फरहान को दी थी।

बहनोई पर मुकदमा दर्ज कराने पर रची थी हत्या की साजिश

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक फरहान ने बाजारखाला व ठाकुरगंज में भी हत्या व अपहरण की वारदात की हैं। शूटर फरहान की बहन की शादी दानिश से हुई है। पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने फरहान को बताया था कि एक महिला उस पर फर्जी यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर परेशान कर रही है। दानिश ने फरहान से महिला की हत्या कराने के लिये किसी शूटर को देने की बात कही।

दानिश ने रुपये खर्च करने की बात कही। इस पर दुबग्गा निवासी फरहान हत्या करने के लिये राजी हो गया। उसने दानिश को दोस्त बाजारखाला चारमीनारी मस्जिद निवासी मुद्दसिर से मिलवाया। मुद्दसिर के साथ बारुदखाना निवासी उमर उर्फ गुड्डू भी था। दानिश ने तीनों को कुछ समय बाद पटना बुलाया। वहीं पर पिस्टल व कारतूस उपलब्ध कराये। दानिश रिजवान की गुरुवार को रांची में हुई गिरफ्तारी के बाद यह धरपकड़ की गई।

22 नवंबर 2022 में झारखण्ड गए थे रेकी करने

डिप्टी एसपी दीपक सिंह के मुताबिक दानिश ने सबसे पहले 30 हजार रुपये दिये थे। 22 नवंबर, 2022 को गुड्डू के साथ फरहान रांची पहुंचा था। यहां महिला के घर की रेकी करवाई। फिर लखनऊ आ गये। पांच दिसम्बर को वह लोग फिर चोरी की बाइक से रांची गये। पांच से 12 दिसम्बर के बीच कई बार महिला की हत्या करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुये। 13 दिसम्बर को यह महिला एक छोटे बच्चे और सुरक्षागार्ड के साथ जा रही थी। इसी दौरान शूटरों ने उस पर फायरिंग कर दी। सुषमा पर पांच गोलियां चलाई गई थी।

झारखंड के कई नेताओं पर कराई थी महिला ने रिपोर्ट

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने रांची में कई अफसरों व नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के मुकदमे लिखाये है। एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ लिखाया गया मुकदमा काफी चर्चा में रहा था।


 6b3p09
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *