भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:पानीपत की गड्‌ढों वाली सड़क पर राहुल गांधी के साथी यात्री को लगी चोट,बुलाए गए डॉक्टर

भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:पानीपत की गड्‌ढों वाली सड़क पर राहुल गांधी के साथी यात्री को लगी चोट,बुलाए गए डॉक्टर


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पानीपत से हरियाणा में दूसरा चरण शुरू हो गया है। पानीपत की सनोली रोड पर गड्‌ढों की वजह से राहुल गांधी के साथ चल रहे एक यात्री को पांव में चोट लग गई। खून निकलने पर तुरंत सिविल अस्पताल से टीम बुलाई गई। जिसके बाद एक फैक्ट्री में रुककर उन्हें डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया। यात्रा यहां करीब आधे घंटे से रूकी हुई है। खुद राहुल गांधी भी सहयात्री के साथ मौजूद है।

इससे पहले सुबह करीब साढ़े 8 बजे राहुल गांधी की यात्रा कुराड़ गांव से शुरू हुई। जिसके बाद वह उग्राखेड़ी गांव तक पहुंचे।

यात्रा आज करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। यात्रा 6 बजे शुरू होनी थी, लेकिन राहुल गांधी समय पर दिल्ली से नहीं आ सके। साढ़े 8 बजे राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की।

राहुल गांधी की यात्रा पानीपत में आरती हेंडलूम वाली एक्सपोर्ट फैक्ट्री में रुकी।

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा आधे रास्ते तक गाड़ी में आए। इसके बाद यात्रा में पैदल चले।

कुमारी सैलजा सबसे पहले यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची।

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान थोड़ी देर की दौड़ लगाई।

यहां के बाद राहुल की पैदल-पैदल यात्रा सनौली रोड, बबैल नाका से होते हुए संजय चौक तक पहुंचेगी। यहां से गाड़ी में आगे रवाना होंगे। पानीपत में वह कुल 13KM पैदल चलेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे हुड्‌डा ग्राउंड में जनसभा होगी।

कल शाम सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गए राहुल गांधी

इससे पहले यात्रा ने देर शाम UP बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया। पानीपत के सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में यात्रा रातभर ठहरी। हालांकि राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सनौली खुर्द में रात को नहीं रुके।

ये है राहुल गांधी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

राहुल की पैदल यात्रा निंबरी, उग्राखेड़ी, मार्बल मार्केट, बबैल नाका, शिव चौक, भीम गौडा मंदिर चौक और फिर संजय चौक पहुंचेगी। यह सभी एक ही रूट सनौली रोड पर है। इस दौरान रास्ते में 6 जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। जहां उनका चलते-चलते स्वागत होंगे। बताया जा रहा है कि इस 13 किलोमीटर के रास्ते को करीब 5 घंटे में पूरा किया जाएगा। 11 बजे यात्रा संजय चौक पहुंचेगी।

संजय चौक से अनाजमंडी में जाएगा काफिला

संजय चौक पहुंचने के बाद उन्हें स्पेशल गाड़ियों से GT रोड से होते हुए अनाजमंडी तक राहुल गांधी को अनाजमंडी तक ले जाया जाएगा। जहां उनका टी ब्रेक होगा। यहां चाय-नाश्ता करने के दौरान उनका करीब 2 घंटे का ठहराव होगा।

दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच उनका काफिला दोबारा से गाड़ियों में रवाना होगा। अनाजमंडी से बाहर GT रोड पर आने के बाद काफिला दोबारा दिल्ली की ओर ले जाया जाएगा। चौटाला रोड के सामने गांव सिवाह के पास से काफिले को वापिस पानीपत की ओर मोड़ा जाएगा।

एलिवेटेड हाइवे से रैली स्थल पहुंचेगे राहुल

सिवाह के पास से पानीपत शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे एलिवेटेड हाईवे पर काफिले को ऊपर चढ़ाया जाएगा। काफिला यहां से टोल प्लाजा तक पहुंचेगा। टोल प्लाजा से काफिला वापस पानीपत की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से राधा स्वामी सत्संग भवन वाले रोड से होते हुए उन्हें सेक्टर 13-17 स्थित रैली स्थल पर ले जाया जाएगा। जहां वे जन सम्मेलन करेंगे।

बाबरपुर मंडी में रूकेंगे रात

सेक्टर 13-17 में रैली के बाद राहुल गाड़ी से बाबरपुर अनाज मंडी में पहुंचेगे। यहा रात्रि ठहराव करेंगे। यहां ठहराव के बाद 7 जनवरी की सुबह 6 बजे कार से कोहंड बार्डर तक जाएंगे। वहां से भारत जोड़ो यात्रा करनाल जिला में प्रवेश कर जाएगी।


 0n5flz
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *