भारत जोड़ो एंथम कांग्रेस ने लॉन्च किया, इस मिट्टी की बात एक आओ मिलकर भारत जोड़ो

भारत जोड़ो एंथम कांग्रेस ने लॉन्च किया, इस मिट्टी की बात एक आओ मिलकर भारत जोड़ो

भारत जोड़ो यात्रा 9 राज्यों से होते हुए तकरीबन 3000 किलोमीटर की दूरी तय करके आज यूपी में प्रवेश करेगी। इस मौके पर यूपी कांग्रेस ने एंथम जारी किया है। आइए प्रेम व प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें।

भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी UP में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर प्रियंका गांधी मौजूद हैं। वह यहीं से यात्रा में शामिल होने वाली हैं। वहीं, राहुल गांधी ने आज यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली में हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो सामने आई है।

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की भतीजी 78 वर्षीय दीपा कौल भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,उप्र की हवाएं बता रही हैं, जल्द मौसम बदलने वाला है।

प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहीं हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन, कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।

गाजियाबाद-दिल्ली के बॉर्डर पर इंदिरापुरी के पास दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, UP के अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपेंगे। इसके बाद ये यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में UP के लिए आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का डेलिगेशन चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल के नेतृत्व में राहुल गांधी से कल बागपत में मिलेगा। करीब 50 पूर्व सैनिक आज गाजियाबाद से ही इस यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा,हम बहुत दिन से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आज वो दिन आ गया है। हम यात्रा का UP में स्वागत करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा,जो दूरियां थी, वो खत्म हो गईं। यही इस यात्रा की सफलता है।

रिजॉर्ट में 60 कंटेंनर, इन्हीं में रात रुकेंगे राहुल

यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। कई जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद पहुंचे हैं। यूपी में 3 जनवरी यानी आज राहुल, प्रियंका समेत करीब 150 भारत जोड़ो यात्रियों के कंटेनर बागपत के द हरी कैसल रिजॉर्ट में रुकेंगे। करीब 60 कंटेनर इस रिजॉर्ट के अंदर जाएंगे। राहुल इसी कंटेनर में नाइट स्टे करेंगे।

2 लाख वर्ग फीट में टेंट, 6 हजार रजाई-गद्दे

वहीं, यात्रा में साथ चलने वाले हजारों कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए रिजॉर्ट के सामने करीब 2 लाख वर्ग फीट में जर्मन हैंगर (वाटर प्रूफ टेंट) लगाया है। यहां 6 हजार रजाई-गद्दों और करीब 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। बागपत जिले के मवी कलां में स्थित द हरी कैसल रिजॉर्ट के मालिक भूप सिंह हैं। वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। 24 दिसंबर को ही इस रिजॉर्ट का उद्घाटन बागपत से भाजपा सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह ने किया था।


 f3kk3x
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *