राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 जनवरी को राजस्थान आएंगी:संविधान पार्क का उद्घाटन कर माउंट-आबू में रात्रि-विश्राम, राष्ट्रीय जंबूरी में भी शामिल होंगी

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 जनवरी को राजस्थान आएंगी:संविधान पार्क का उद्घाटन कर माउंट-आबू में  रात्रि-विश्राम, राष्ट्रीय जंबूरी में भी शामिल होंगी

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू 3 और 4 जनवरी को पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रही है। सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति 3 जनवरी को जयपुर पहुंचेगी। यहां वह राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन करेगी। इसके बाद सेना के विशेष विमान से वह माउंट आबू के लिए रवाना होंगी। जहां वह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं 4 जनवरी को पाली के रोहट में राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी। 3 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से जयपुर आएंगी। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगी। सुबह 11 बजे संविधान पार्क के कार्यक्रम में होंगी शामिल। इसके बाद राजभवन में राष्ट्रपति के लिए आयोजित लंच में मौजूद रहेगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति सेना के हैलीकॉप्टर से माउंट-आबू के लिए रवाना होगी। जहां वह ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर अतिथि होगी शामिल।


 f8cowp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *