कानपुर में करते हुए सत्याग्रह विधायक नहाने लगे:गांधी प्रतिमा के पास बोले- हमारे विधायक इरफान को भाजपा ने झूठे मुकदमे में भेजा जेल

कानपुर में करते हुए सत्याग्रह विधायक नहाने लगे:गांधी प्रतिमा के पास बोले- हमारे विधायक इरफान को भाजपा ने झूठे मुकदमे में भेजा जेल

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद सपा ने कानपुर में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की है। 24 घंटे सत्याग्रह आंदोलन के बीच सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का फूलबाग मैदान में गांधी प्रतिमा के पास ही नहाने के लिए बैठ गए। दरअसल, अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का आह्वान किया है। इसकी शुरुआत कानपुर से की गई है।

शनिवार दोपहर 12 बजे से लेकर रविवार दोपहर 12 बजे तक सत्याग्रह आंदोलन चला। इस दौरान विधायक मैदान में ही डटे रहे। नित्य क्रियाएं भी उन्होंने सत्याग्रह स्थल के आसपास ही की। घर से ही उन्होंने दूसरे कपड़े भी मंगाए।

समाजवादी भरेंगे जेल

दोलन समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि अब जेल भरेंगे। सरकार जितने चाहे झूठे मुकदमे लगा लें, अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार हमें जेल में डालने की प्लानिंग कर रही है, समाजवादी खुद ही जेल भर देंगे।

पार्टी का निर्देश मिलने का इंतजार

सत्याग्रह खत्म होने के बाद समाजवादी कानपुर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता आलाकमान के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि सत्ताधारी दल ने विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा है। ये सरकार विपक्षी नेताओं को डराने का काम कर रही है।

अब किसी से डरेंगे नहीं, टक्कर देंगे

सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर सरकार उत्पीड़न कर रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव विधायक से मिलने जेल गए तो फिर एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। कहा, अब समाजवादी किसी से डरेंगे नहीं, टक्कर देंगे।


 4aw8n2
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *