अलर्ट UP में 5 दिन बर्फीली हवाएं चलने का:लखनऊ में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, सबसे अधिक ठंडा मेरठ रहा; कानपुर में विजिबिलिटी 15 मीटर

अलर्ट UP में 5 दिन बर्फीली हवाएं चलने का:लखनऊ में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, सबसे अधिक ठंडा मेरठ रहा; कानपुर में विजिबिलिटी 15 मीटर

यूपी के सभी हिस्सों में कोहरे का असर है। साल की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरे दिन आसमान पर धुंध छाई रही। इससे आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन और बस काफी देरी से चल रही हैं। शहरी इलाके में कोहरा भले ही कम था। मगर हाईवे पर घना कोहरा ट्रैफिक की रफ्तार को कम करता रहा।

लखनऊ में अधिकतम पारा 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 अंक कम था। न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा। वहीं साल के पहले दिन को लेकर मौसम विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया। लखनऊ में बीते 3 साल में 2023 पहली जनवरी सबसे सर्द रही। 2020 से लेकर 2022 तक हमेशा पहली जनवरी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा।

दिन और रात के तापमान में भी गिरावट

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एम. दानिश ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा रह सकता है। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी। 4 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने चेताया है कि सोमवार से शीतलहर हो सकती है। सोमवार को कई जिलों 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए की गई। वहीं, वाराणसी और सहारनपुर में 5 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

वहीं बरेली और मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर थमा। बीती रात झांसी और मेरठ में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। जहां न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की जानकारी के मुताबिक अगले 5 दिन यूपी में बर्फीली हवाएं चलेंगी।

कड़ाके की ठंड वाले जिलों की सूची में शाहजहांपुर, हरदोई, बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर, प्रयागराज, हमीरपुर, नजीबाबाद, लखनऊ, मेरठ, खीरी और आगरा आदि जिले शामिल है। जबकि 2 जनवरी यानी आज वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर बुलंदशहर अलीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक 2 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद आसपास के क्षेत्र में शीत लहर चलने की संभावना है।

सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी कानपुर में धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री तक आ गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया। कानपुर में बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा है।

सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई है। 6 बजे तक कोहरा इस कदर घना रहा कि 15 मीटर भी विजिबिलिटी नहीं थी। हाईवे से लेकर शहर के अंदर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। इससे ट्रेन, बस और फ्लाइट संचालन में दिक्कत आएगी


 mwz19e
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *