ठंड बढ़ी नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी से:मैदानी इलाकों में चढ़ा पारा, आने वालें दिनों में दिल्ली में सर्दी सताएगी

ठंड बढ़ी नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी से:मैदानी इलाकों में चढ़ा पारा, आने वालें दिनों में दिल्ली में सर्दी सताएगी

नए साल में जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान थोड़ा बढ़ा है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक ऐसा मौसम रहने वाला है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। देश के अन्य राज्यों का हाल

हिमाचल में बर्फबारी के बाद कुछ रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद कुछ रास्ते बंद हैं। मनाली से केलांग 70 किमी है। केलांग से सिस्सू 31 किमी पहले टूरिस्ट को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। केलांग से आगे दारचा, लाहौल स्पीति में स्नोफॉल से रास्ते बंद हो गए है। पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

सिक्किम में 4 दिन से बर्फबारी के कारण पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण त्सोंगमो लेक औ नाथू ला जाने वाले सैलानियों को परमिट देने बंद करने पड़े हैं। पहले से जारी परमिट रद्द किए गए हैं। लाचुंग और लाचेन में 3 और सिक्किम में 5 डिग्री तापमान है। उधर, मनाली-लेह हाइवे पर बर्फबारी के कारण फिसलन से रोहतांग पास की अटल टनल में 400 वाहनों में बड़ी संख्या में सैलानी फंस गए थे। 10 से 12 घंटे में जाम हटाया गया

दिल्ली में 15 दिन बाद पारा 10 डिग्री पहुंचा

दिल्ली में 15 दिनों के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पारा 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब में तापमान में मामूली सा इजाफा हुआ है। बठिंडा में 5 और अमृतसर में 6.4 डिग्री को छोड़कर कई जगहों पर पारा 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया, लेकिन कोहरा छाया रहा।

राज्यस्थान में न्यू ईयर पर नहीं होगी ठंड

राजस्थान में बीकानेर और करौली में 7.1 डिग्री रहा। चूरू में दो दिन पहले जहां तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस था, वह आज बढ़कर 9.1 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार न्यू ईयर के मौके पर कड़ाके की ठंड नहीं होगी।

मध्य प्रदेश: जनवरी के दूसरे हफ्त में पड़ेगी ठंड

राज्य में नए साल के पहले हफ्ते में ठंड तो पड़ेगी, लेकिन दूसरे हफ्ते से सर्दी एकदम बढ़ जाएगी। इसकी बड़ी वजह है- दूसरे हफ्ते के आसपास एक स्ट्रॉंग वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार हैं। इस दौरान भोपाल, रायसेन, राजगढ़ में अच्छी ठंड पड़ सकती है। इस दौरान रात का पारा 8 डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर जारी है। शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। यहां 7.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। विजिबिलिटी कम होने के चलते 15 से ज्यादा फ्लाइट्स ने 4 घंटे लेट उड़ान भरी। आलम ऐसा रहा कि गोरखपुर में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने जगह-जगह अलाव जलाए।


 ky2xsw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *