दिल्ली में आज राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस:भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से यह 9वीं बातचीत

दिल्ली में आज राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस:भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से यह 9वीं बातचीत

राहुल गांधी आज दोपहर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी, तब से लेकर अबतक यह 9वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस बात की जानकारी पार्टी महाचसिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है।

राहुल गांधी ने यात्रा को अभी विराम दिया गया है। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होकर उत्तर प्रदेश, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

BJP-RSS पर हमलावर हो सकते हैं

माना जा रहा है कि राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यात्रा के दौरान उठे सवालों पर प्रतिक्रिया देंगे। भाजपा और RSS पर हमलावर होने की आशंका है। यात्रा के दौरान वे मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहे। महंगाई, बेरोजगारी, चीन की घुसपैठ के मुद्दे को जोरों-शोरों से उठाया।राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। वे हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

राहुल गांधी बोले थे- चीन हमारे सैनिकों को पीट रहा

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर 15 दिसंबर को राहुल ने मीडिया से बात करते हुए चीन के मसले पर विदेश मंत्री को नसीहत दी थी। जयपुर में उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री जयशंकर को अपनी सोच और समझ बड़ी करनी चाहिए। चीन की तैयारी युद्ध की है। सरकार इस मसले को नजरअंदाज कर रही है और इससे संबंधित जानकारियों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। न्यूज एजेंसी PTI को दिए ईमेल इंटरव्यू में कमलनाथ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की है। 

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने 29 दिसंबर को राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है।



 rqpw34
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *