यूपी में 5 नए कोरोना मरीज 24 घंटे में.दिसंबर में अब तक मिले 88 पॉजिटिव मरीज, गौतमबुद्ध नगर और आगरा में फिर मिले पॉजिटिव

यूपी में 5 नए कोरोना मरीज 24 घंटे में.दिसंबर में अब तक मिले 88 पॉजिटिव मरीज, गौतमबुद्ध नगर और आगरा में फिर मिले पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोविड रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। पॉजिटिव आए मरीज गौतमबुद्ध नगर, आगरा, चंदौली, हरदोई और पीलीभीत के हैं। इस दौरान 4 मरीज रिकवर भी हुए।

फिलहाल प्रदेश में कुल एक्टिव केस 47 हैं। इनमें से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी को अस्पतालों में भर्ती हैं। इस महीने में अब तक राज्य में कुल 88 कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

यहां मिले पॉजिटिव केस

बुधवार को प्रदेश भर में 48 हजार 116 जांच की गई हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में 2 की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब में चेक हुई। वही 1 RT-PCR जांच मेडिकल कॉलेज और दूसरी जांच जिला अस्पताल में हुई। इसके अलावा एक रोगी में कोरोना की पुष्टि जिला अस्पताल में ट्रू नॉट टेस्ट के जरिए हुई।

प्रदेश के इन जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस

यूपी में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 47 एक्टिव केस हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा मामलें मेरठ में हैं। यहां 7 एक्टिव केस हैं। वही गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, कुशीनगर तीनों ही जगह 5 - 5 एक्टिव केस हैं। वही अम्बेडकर नगर में 4 मरीज हैं। इसके अलावा अमरोहा और रायबरेली में 3 - 3 सक्रिय मरीज हैं।

प्रेग्नेंट लेडी बरतें ज्यादा सतर्कता

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब एक्सपर्ट्स ज्यादा अलर्ट रहने की बात कह रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल की निदेशक और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। विशेषतौर पर प्रेग्नेंट लेडीज को ज्यादा सतर्क रहना होगा। फिलहाल कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं पर हालात बिगड़े इससे पहले अलर्ट होना जरूरी हैं। जिन मरीजों को पहले से ही गंभीर रोग हैं उन्हें भी ज्यादा एहतियात बरतना होगा। भीड़ भाड़ वाली जगह से बचने के अलावा मास्क के प्रयोग से संक्रमण से बचा जा सकता हैं।

कोरोना मरीजों के लिए वार्ड रिजर्व

डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए पहले की तरह अलग से वार्ड रिजर्व किया गया हैं। यहां PICU-NICU वार्ड भी रेडी हैं। मॉकड्रिल के दिन से 12 बेड़ के ICU वार्ड को कोरोना के गंभीर रोगियों के तैयार रखा गया हैं।

बुधवार को ओडिशा से लखनऊ लौटीं बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 56 साल की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। महिला ओडिशा में भुवनेश्वर समेत तमाम शहरों में का दौरा करके लौटीं थी। इस बीच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया हैं।

वही दूसरा संक्रमित मरीज आलमबाग के नजदीक चंदर नगर का हैं। 48 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया हैं। हालांकि राहत की बात यह हैं कि दोनों के ही परिवार में किसी अन्य सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव नही आई हैं।

कोविड वैक्सीनेशन अपडेट -

BF-7 के संभावित खतरे के बीच सरकार भले ही मॉक ड्रिल से लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे रही हो पर कोविड वैक्सीनेशन फिलहाल राज्य में धीमी रफ्तार से ही होता दिख रहा हैं। मंगलवार को प्रदेश भर में महज 8 हजार 37 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 6 हजार 64 रही। इसके अलावा 648 लोगों ने पहली डोज और 1 हजार 325 ने दूसरी डोज लगवाई।

प्रदेश में अब तक कुल 39 करोड़ 6 लाख 30 हजार 603 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 4 करोड़ 48 लाख 57 हजार 900 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं।


 wuu0ph
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *