शादी के लहंगे की फिटिंग से लेकर राहा की डिलीवरी.साल के अंत में आलिया भट्ट ने अपनी 2022 की जर्नी शेयर की

शादी के लहंगे की फिटिंग से लेकर राहा की डिलीवरी.साल के अंत में आलिया भट्ट ने अपनी 2022 की जर्नी शेयर की

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए साल 2022 काफी खास रहा। एक्ट्रेस ने इस साल 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसके अलावा उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी की और फिर एक प्यारी-सी बेटी राहा कपूर को जन्म दिया है। इसी बीच आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

आलिया ने शेयर किया वीडियो

जल्द ही 2023 की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले आलिया ने अपनी 2022 की जर्नी की कुछ अनदेखी फोटोज का एक वीडियो शेयर किया है। आलिया के इस वीडियो में उन्होंने अपना 29वां बर्थडे, बर्लिन फेस्टिवल, हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग, शादी के लहंगे की फिटिंग, हल्दी के लुक से लेकर प्रेग्नेंसी में वॉक करने, स्विमिंग करने और राहा को जन्म देने के बाद की पहली फोटो भी वीडियो में शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, तस्वीरें जो कभी ग्राम इंस्टाग्राम तक नहीं पहुंची। आलिया के इस वीडियो पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


 gsh9fl
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *