अफेयर की खबरों के बीच कार्तिक रोमांटिक शहर पेरिस पहुंचे.फ्रांस में वेकेशन मना रहीं हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना

अफेयर की खबरों के बीच कार्तिक रोमांटिक शहर पेरिस पहुंचे.फ्रांस में वेकेशन मना रहीं हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना

कार्तिक आर्यन इस साल न्यू ईयर मनाने के लिए दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस गए हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन को प्रपोज करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में कार्तिक ने सोशल मीडया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें पेरिस शहर के आइफिल टावर भी नजर आ रहा है। खास बात है कि पश्मीना भी इन दिनों न्यू ईयर मनाने फ्रांस में हैं। यही वजह है कि एक बार फिर कार्तिक और पश्मिना के रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई है

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- पैरिस, आई लव यू। फोटो सामने आने के बाद से फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई किसी गाने की शूटिंग के लिए गए हो क्या  वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गर्लफ्रेंड को पेरिस में प्रपोज करने गए हो क्या  एक अन्य यूजर ने लिखा- पेरिस से इतना प्यार, आप मुंबई से नाराज हो क्या कार्तिक के इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में हैं,  अपना न्यू ईयर साथ मनाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पश्मिना भी न्यू ईयर मनाने पेरिस गई हैं। इससे पहले उन्होंने भाई ऋतिक और उनके परिवार के साथ क्रिसमस मनाया था, जिसकी फोटोज खुद ऋतिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पश्मीना अपना न्यू ईयर कार्तिक के साथ मनाएंगी। इतना नहीं फैंस ये भी कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक पश्मीना को पेरिस में प्रपोज करने वाले हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कार्तिक का करियर बेहद सक्सेसफुल चल रहा है। इस साल उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा हाल ही OTT पर आई फिल्म फ्रेडी को भी ऑडियंस से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगले साल कार्तिक शहजादा, कैप्टन इंडिया, आशिकी 2, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में साल 2023 भी कार्तिक के लिए उम्मीदों भरा है।


 q1hgzl
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *