क्रिसमस पार्टी में लगे जय श्रीराम के नारे, लखनऊ की समिट बिल्डिंग में नशे में 2 गुटों में मारपीट, पुलिस देखकर भागे उपद्रवी

क्रिसमस पार्टी में लगे जय श्रीराम के नारे, लखनऊ की समिट बिल्डिंग में नशे में 2 गुटों में मारपीट, पुलिस देखकर भागे उपद्रवी

लखनऊ में गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में रविवार को हंगामा हो गया। यहां क्रिसमस पार्टी के दौरान जय श्रीराम के नारे लगे। दरअसल, शराब के नशे में दो गुटों में मारपीट हो गई। बेल्ट से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें कई लड़के घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को फोन किया गया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक उपद्रवी भाग निकले। अब पुलिस CCTV और वहां स्टाफ से मिले वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

13वें फ्लोर पर बवाल, लड़कियों को लेकर लड़के भागे

दरअसल, समिट बिल्डिंग की 13वीं फ्लोर पर पार्टी चल रही थी। छुट्‌टी का दिन होने के चलते काफी भीड़ थी। अचानक लड़कों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्टॉफ ने लड़कों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। लड़कों ने बेल्ट निकाल ली और एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

यह देखकर एक गुट के लड़कों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। क्रिसमस पार्टी में अचानक जय श्री राम के नारे लगने से लोग चौंक गए। हंगामा बढ़ता देखकर लड़कियों के साथ यहां आए लड़के पार्टी छोड़कर जाने को मजबूर हो गए।

सुरक्षा गार्ड तमाशबीन नजर आए

घटना के जो वीडियो सामने आए हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड तमाशबीन नजर आ रहे हैं। वह लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हालांकि, जब पुलिस की गाड़ी बिल्डिंग के नीचे पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग निकले। पुलिस 13 फ्लोर पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही रही थी, तभी फर्स्ट फ्लोर पर भी कुछ और लड़के नशेबाजी में भिड़ गए। हालांकि किसी को पकड़ा नहीं जा सका।

पहले भी समिट बिल्डिंग के BOOM BOX में हुआ था बवाल

यह पहला मौका नहीं है, जब समिट बिल्डिंग में नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ है। इसके पहले भी यहां विवाद हुआ है। वहां पर चौकी भी खोली गई, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को पहले BOOM BOX फिर VINTAGE MACHINE में मारपीट हुई। विभूति खंड इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक नशेबाजी में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवी भाग गए थे। मामले की जांच की जा रही है।


 9ah6bg
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *