सलमान अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने की दुआ मांगते थे कभी. पतली टांगे छिपाने के लिए पैंट के अंदर लड़कियों की 6 लेगिंग्स पहनते थे

सलमान अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने की दुआ मांगते थे कभी. पतली टांगे छिपाने के लिए पैंट के अंदर लड़कियों की 6 लेगिंग्स पहनते थे

आज सलमान खान का 57वां बर्थडे है। सलमान वो सुपरस्टार हैं जो अपने दुबलेपन के कारण कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। डायरेक्शन सीख रहे थे। किस्मत से फिल्म बीवी हो तो ऐसी मिली और वो बड़े पर्दे पर आ गए। मजेदार ये है कि खुद सलमान चाहते थे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए क्योंकि उन्होंने इसमें काफी घटिया काम किया था और वो नहीं चाहते थे कि कोई उसे देखे।

जब फिल्म मैंने प्यार किया साइन की तो इतने दुबले थे कि उन्हें कई सीन पैंट के नीचे लड़कियों की 6-7 लेगिंग्स पहनाकर शूट किए गए क्योंकि हवा चलने पर उनकी पतली टांगे पैंट के ऊपर से साफ झलकती थीं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही लेकिन 8 महीने तक कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। हालात ये थे कि बेइज्जती से बचने के लिए फिल्मों के फर्जी अनाउंसमेंट भी कराए।

अब इन सबको पीछे छोड़ सलमान आज बॉलीवुड के सबसे महंगे और सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। कभी सलमान की पहली कमाई 75 रुपए थी, आज 2300 करोड़ नेटवर्थ है। करीब 100 फिल्में कर चुके सलमान अब खुद दो प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। बीइंग ह्यूमन अब सिर्फ एक फाउंडेशन नहीं, ब्रैंड है।

सलमान का ज्यादातर बचपन इंदौर में बीता, जहां सलमान अपने भाइयों के साथ मिलकर खूब बदमाशी करते थे। पढ़ाई के लिए ग्वालियर जाने से पहले सलमान 5-6 साल की उम्र तक इंदौर में ही रहे हैं। एक दिन दिवाली मनाते हुए सलमान अपने बड़े भाइयों के साथ कागज जला रहे थे। जब आसपास के सारे कागज खत्म हो गए, तो सलमान कागज ढूंढते हुए अपने पिता के कमरे में पहुंच गए। ड्रॉअर में रखा पिता का नोटों का बंडल उठाया और जलाने ले गए। नन्हे सलमान के लिए ये महज कागज के टुकड़े थे, लेकिन असल में ये सलीम खान के पूरे महीने की सैलेरी थी। उस बंडल में 750 रुपए थे। जैसे ही सलीम खान को पता चला तो उन्होंने गुस्सा करने के बजाए बच्चों को बुलाया और प्यार से पैसों की अहमियत सिखाई।

सलमान को जबरदस्ती क्रिकेटर बनाना चाहते थे सलीम खान, जानबूझकर हारे थे मैच

सलमान बचपन में बहुच अच्छे क्रिकेट प्लेयर थे, हालांकि उन्हें क्रिकेट में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वहीं सलीम खान चाहते थे कि सलमान बड़े होकर अच्छे क्रिकेटर बनें और इसे ही अपना करियर चुनें। इसके लिए सलीम ने पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को सलमान का ट्रेनर बना दिया। सलमान को सुबह उठना पसंद नहीं था, लेकिन प्रैक्टिस के लिए उन्हें अपनी नींद की कुर्बानी देनी पड़ती थी।

एक बार सलीम खान सलमान का मैच देखने स्टेडियम पहुंच गए। सलमान जानते थे कि अगर उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया तो पिता उन पर क्रिकेटर बनने का दबाव बनाएंगे और उन्हें रोजाना प्रैक्टिस के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी। इस डर से सलमान ने जानबूझ कर इतना बुरा खेला कि पिता ने गुस्से में उनकी प्रैक्टिस बंद करवा दी।

पहली कमाई थी 75 रुपए, ताज होटल में किया था डांस

सलमान खान की पहली कमाई सिर्फ 75 रुपए थी, जो उन्हें ताज होटल के एक प्रोग्राम में डांस करने पर मिली थी। सलमान का एक दोस्त ताज होटल में एक शो में डांस करने गया था। उसने सलमान को भी अपने साथ बैकग्राउंड में डांस करने का मौका दिया, जिसके लिए उन्हें 75 रुपए मिले थे।

एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर बनना चाहते थे सलमान खान

कॉलेज छोड़ने के बाद सलमान खान डायरेक्टर बनना चाहते थे, क्योंकि उन्हें अपनी फिजीक देखकर लगता था कि उन जैसा दुबला-पतला लड़का कभी हीरो नहीं बन सकेगा। करियर की शुरुआत करने के लिए सलमान खान ने 1988 में आई जैकी श्रॉफ की फिल्म फलक में शशिलाल नायर को असिस्ट किया। डायरेक्टर बनने के लिए सलमान ने एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। वो कई प्रोड्यूसर के चक्कर काटा करते थे, लेकिन कोई भी उन पर पैसे लगाने को तैयार ही नहीं था।

सलमान को बीवी हो तो ऐसी फिल्म के लिए 11 हजार रुपए फीस मिली। जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तब सलमान को एक्टिंग नहीं आती थी। जैसे ही सलमान ने अपनी शूटिंग के फाइनल शॉट देखे तो वो बहुत नाखुश हुए। वो झिझक में किसी से ये सीन दोबारा फिल्माने की बात नहीं कह सके। सलमान इस फिक्र में थे कि ये फिल्म बनकर रिलीज होगी तो देश भर में लोग इसे देखेंगे और उनकी एक्टिंग और फिजीक का खूब मजाक बनेगा। सलमान इतने परेशान थे कि वो अपनी पहली फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ करने लगे। सलमान चाहते थे कि फिल्म इतनी फ्लॉप हो कि कोई इसे देखने ही ना जाए।

सलमान खान के करियर की पहली बतौर लीड फिल्म मैंने प्यार किया थी, जिससे सलमान को एक स्टार का दर्जा मिला था। हालांकि, सलमान ये फिल्म करना ही नहीं चाहते थे। जी हां, सलमान अपनी पिछली परफॉर्मेंस से इतने नाखुश थे कि वो चाहते थे कि उन्हें कभी बतौर हीरो काम ना मिले। वो इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना चाहते थे।

दरअसल, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये पहली फिल्म थी। उनके पिता राज कुमार बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शन में बनी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं और सूरज बड़जात्या को मैंने प्यार किया से बड़ी उम्मीदें थीं। पहले तो फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद ना आने पर ये फिल्म 5 महीनों तक शुरू ही नहीं हुई। जब दूसरी स्क्रिप्ट तैयार की गई तो सूरज बड़जात्या के पास किसी बड़े हीरो को लेने के लिए उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने न्यूकमर सलमान खान को मौका देना चाहा।

जब सलमान ने फिल्म के लिए स्क्रीनटेस्ट दिया तो वो फेल हो गए। इसके बावजूद सूरज ने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो कुछ समय बाद सलमान डर गए और उन्होंने फिल्म छोड़ने के लिए सूरज बड़जात्या को कॉल किया।

सलमान ने कहा, मुझे फिल्म से निकाल दो क्योंकि आपके पिता राजकुमार बड़जात्या के इस फिल्म में बहुत सारे पैसे लगे हैं। सारे डूब जाएंगे। सलमान ने आगे कहा कि मुझे हीरो की जगह फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर बना दो।

सलमान को सूरज से जवाब मिला, बीवी हो तो ऐसी फिल्म तुम्हारा स्क्रीन टेस्ट था और मैंने तुम्हें मैंने प्यार किया फिल्म में कास्ट करके कोई गलती नहीं की।

इतने दुबले थे कि डायरेक्टर ने पैंट के अंदर पहनाई थीं लड़कियों की 7 लेगिंग्स

फिल्म के गाने कबूतर जा की शूटिंग के दौरान सलमान ने ग्रे सूट पेंट पहना था। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो हवा चल गई और सलमान की पतली टांगे नजर आने लगीं। डायरेक्टर ने सलमान की टांगे मोटी दिखें इसलिए उन्हें पैंट के अंदर लड़कियों की 6-7 लेगिंग्स पहनाई थीं।


 vml7a6
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

 References: Osko pokies Australia online pad.cttue.de
peterseymour669@gmail.com, 16 October 2026

 References: No deposit payid pokies australia pay id pokies real money
conniewhitelegge7@gmail.com, 17 October 2026

 References: Online pokies payid no deposit xiuwushidai.com
lenalyell75@gmail.com, 17 October 2026

 References: BPay pokies deposit limit https://pad.stuve.de/1Iu8bjazS-6IWYhZz6bZxA
hossberniece152@gmail.com, 18 October 2026

 References: Safe mastercard debit casinos debit card online pokies real money
shirleencundiff81@yahoo.com, 19 October 2026

michellebogart378@comcast.net, 20 October 2026

 References: Pokies sites that take payid https://gitlab.oc3.ru/bonsaichalk0
carynmancia93@gmail.com, 20 October 2026

 References: Real money pokies wire transfer australia https://lslv168.com/home.php?mod=space&uid=2972546
nobletroxanne830@gmail.com, 20 October 2026

 References: Australian payid pokies how to play pokies with payid
tyreepither181@gmail.com, 21 October 2026

 References: Highest paying bpay pokies halcom.cn
lydakimber947@hotmail.com, 21 October 2026

 References: Online casinos accepting bank wire australia https://davenport-green-2.mdwrite.net/
eleanoremahler593@hotmail.es, 23 October 2026

 References: Highest paying payid pokies australia hedgedoc.uni-ak.ac.at
lienvillagomez564@gmail.com, 23 October 2026

 References: Bpay online pokies australia https://school-of-safety-russia.ru
briannewaters302@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies online https://g.clicgo.ru
darellloehr123@bigpond.com, 26 October 2026

 References: Bpay pokies real money real cash pokies bpay
cobbettines92@hotmail.co.uk, 27 October 2026

 References: Best Osko casinos Australia androidonly.com
cassieleonski226@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Aussie pokies payid payid pokies deposit
romainemcnicoll772@gmail.com, 28 October 2026

 References: Bpay pokie apps real money http://bbs.51pinzhi.cn/home.php?mod=space&uid=8512896
brainbraswell265@hotmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *