राजस्थान,अलर्ट सर्दी का MP समेत 6 राज्यों में.दिल्ली में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा 31 से 4 जनवरी तक हो सकते हैं सबसे सर्द दिन

राजस्थान,अलर्ट सर्दी का MP समेत 6 राज्यों में.दिल्ली में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा 31 से 4 जनवरी तक हो सकते हैं सबसे सर्द दिन

समूचे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से विजिविलिटी भी बेहद कम है। ट्रेन और रोड ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर देखा जा रहा है।

31 दिसंबर से 4 जनवरी तक सबसे सर्द हो सकते हैं, पारा माइनस में जाएगा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है।

इसलिए गिरेगा पारा...

मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।

दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी, पारा 3 डिग्री तक पहुंचा.

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग में 5 डिग्री, आयानगर में 4.0 डिग्री, रिज में तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 5 दिन में और कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।

राजस्थान 2 शहरों का पारा माइनस में... जोबनेर -1°, माउंट 0.5°

राजस्थान में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में क्रिसमस डे बड़ा दिन कड़ाके की सर्दी की शुरुआत लेकर आया। रविवार को सीजन में पहली बार दो शहरों का पारा माइनस में चला गया। माउंट आबू में पारा माइनस 0.5 पहुंचा, जबकि जयपुर के जोबनेर में माइनस एक डिग्री रहा।

जयपुर शहर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, फतेहपुर सहित 11 शहरों में पारा लुढ़ककर 5 डिग्री से नीचे आ गया। शेखावटी सहित कई इलाके में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। इससे दृश्यता भी कम रह गई।

उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं चलने लगी थीं। इस कारण दिन और रात का तापमान गिर गया है। अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।


 2kwtst
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *