5 साल का बच्चा मेरठ में कोरोना संक्रमित.जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली लैब भेजा, वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा

5 साल का बच्चा मेरठ में  कोरोना संक्रमित.जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली लैब भेजा, वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा

मेरठ में एक 5 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। बच्चा मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती है। हालत इतनी गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा है। उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली लैब भेजा गया है। बच्चे के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेरठ के स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से अलर्ट जारी किया है।

हाई न्यूमोनिया से पीड़ित है बच्चा

बच्चा 22 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ। उसकी उम्र 5 साल है। बच्चा मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। काफी दिन से बच्चे को न्यूमोनिया की समस्या है। परिजनों ने पहले बिजनौर में ही रहकर इलाज कराया। जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो उसे मेरठ रेफर किया गया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय के अनुसार,बच्चे की हालत खराब है। इसलिए वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बच्चे में सारे लक्षण कोरोना वाले हैं। बच्चे की RTPCR में कोविड पॉजिटिव निकला है। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत है। लंबे समय बाद इतने हाई न्यूमोनिया वाला मरीज आया है। इसमें कोविड की पुष्टि हुई है। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट से ही कोविड वैरिएंट का पता चलेगा।


 sqg763
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *