हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ मिले,खेलेंगे पहली बार IPL.नीशम समेत 73 खिलाड़ी अनसोल्ड

हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ मिले,खेलेंगे पहली बार IPL.नीशम समेत 73 खिलाड़ी अनसोल्ड

IPL का मिनी ऑक्शन समाप्त हो गया है। कोच्चि में शुक्रवार को चले इस ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें से 51 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों को टीमों ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। कुछ खिलाड़ियों की नीलामी ने क्रिकेट फैंस को सरप्राइज किया, तो वहीं 73 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

इस स्टोरी में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे... जिन्हें या तो उम्मीद से बहुत ज्यादा मिल गया या बहुत कम मिला…

सबसे पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक... पहली बार IPL खेलेंगे

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस बार ऑक्शन में सरप्राइज पैकेज रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। 23 साल के इंग्लिश बैटर पाकिस्तान सुपर लीग में खेल चुके हैं। वे लाहौर कलंदर की ओर से खेलते हैं। 2023 में पहली बार वे IPL खेलेंगे।

मुकेश कुमार 5.5 करोड़ रुपए में बिके, 2022 में खेल नहीं पाए थे

29 साल बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। मुकेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया A टीम की तरफ से सीरीज खेली। सितंबर 2022 में वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे सीरीज में इंडिया टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने टीम में बिना IPL खेले जगह बनाई है। मुकेश की गेंदबाजी में लाइन और लेंथ की सटीकता है। पिछले साल उन्हें RCB ने बतौर नेट बॉलर बुलाया था, लेकिन वे COVID होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।


 7o59g2
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *