लखनऊ सहित UP के कई शहरों में कल बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने गरज-चमक का अनुमान जताया, अयोध्या-सोनभद्र रहा सबसे ठंडा

लखनऊ सहित UP के कई शहरों में कल बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने गरज-चमक का अनुमान जताया, अयोध्या-सोनभद्र रहा सबसे ठंडा

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। UP में गुरुवार रात को अयोध्या में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी‚ यहां न्यूनतम तापमान 6°C तक पहुंच गया। मेरठ दिन में सबसे ठंडा रहा‚ जहां अधिकतम पारा 17°C पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अब उत्तर प्रदेश में कोल्ड के स्टेज की शुरुआत हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के मुताबिक, शुक्रवार को UP में सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा और बर्फीली हवाएं चलेंगी।

क्या होते हैं कोल्ड-डे

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी शहर में अगर दिन का अधिकतम तापमान 20°C से नीचे रहता हो और हल्की सर्द हवाएं चलती हों तो वह उस दिन का कोल्ड-डे माना जाता है। उत्तर प्रदेश में अमूमन सर्दी के सीजन में दिसंबर-जनवरी में कोल्ड-डे होते हैं। दिसंबर में अमूमन 8-10, जबकि इतने ही दिन जनवरी में कोल्ड-डे होते हैं।

बर्फीली हवाओं से लोग परेशान

गुरुवार को UP के लगभग सभी जिलों में बर्फीली हवाएं चलीं और अधिकतम पारा 5.5°C तक नीचे चला गया। बहराइच और बरेली में दोपहर में बर्फीली हवाएं चलीं और तापमान 20 और 19°C रिकाॅर्ड हुआ‚ जो सामान्य से 3.1°C नीचे था।

दोपहर में लखनऊ में राहत तो रात में ठंडी

लखनऊ में भी कड़ाके की ठंड रही। यहां तड़के घना कोहरा पड़ा। दोपहर को तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। यहां दोपहर बाद से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। लखनऊ में दिन का तापमान 25°C और रात का तापमान 8.4°C रिकाॅर्ड हुआ‚ जो सामान्य से क्रमशः 1.9°C और 0.2°C नीचे था। लखीमपुर खीरी‚ आगरा और अलीगढ़ में भी दोपहर में कड़ाके की ठंड रही।

यूपी के 10 सबसे ठंडे जिले

जिला न्यूनतम तापमान

अयोध्या 6°C

सोनभद्र 6.4°C

बरेली 7.2°C

बिजनौर 7.4°C

वाराणसी 7.7°C

कानपुर नगर 8.8°C

अलीगढ़ 8.10°C

लखनऊ 8.4°C

आगरा 9.4°C

गोरखपुर 10.5°C

(नोट- ये आंकड़े 22-23 दिसंबर की रात के हैं।)


 h0589c
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *