लखनऊ: गोमती नदी में कार गिरी 4 डूबे, लड़कों ने रस्सी फेंक कर 2 को बचाया, महिला-युवक 12 घंटे बाद भी लापता

लखनऊ: गोमती नदी में कार गिरी 4 डूबे, लड़कों ने रस्सी फेंक कर 2 को बचाया, महिला-युवक 12 घंटे बाद भी लापता

लखनऊ में मंगलवार रात गोमती रिवर फ्रंट पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसा महानगर पेपर मिल कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर हुआ। कार सवार महिला समेत चार लोग और एक कुत्ता डूब गए। इस बीच ड्राइवर और एक युवक तैरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रिवरफ्रंट पर टहल रहे लड़कों ने रस्सी फेंककर बाहर निकाला। वहीं महिला और उसके साथी की देर रात तक तलाश चलती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। करीब 700 मीटर के दायरे में डूबे दोनों की तलाश चल रही है।

कार में मिला कुत्ते का शव

क्रेन के जरिए कार बाहर निकाली गई, जिसमें कुत्ते का शव मिला है। पानी में डूबी मीना कुमारी नेपाल और राहुल उर्फ मन्नु यादव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। जबकि बचकर निकले अभिषेक विकासनगर, लखनऊ और दुष्यंत सीतापुर का रहने वाला है। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य करने के निर्देश जारी किए।

शार्ट कट रास्ते के चलते यह हादसा हुआ। कार इससे गुजरते वक्त स्लिप होकर गोमती नदी में गिर गई। यह रास्ता पेपर मिल से रिवर फ्रंट होते हुए हनुमानसेतु की तरफ जाता है। यहां पर कुकरैल नाला गोमती में मिलता है

क्रेन की मदद से निकाली गई कार, देर रात तक चला बचाव अभियान

JCP कानून और व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, रात करीब दस बजे समता मूलक चौराहे से पेपरमिल जाने वाले रास्ते की तरफ रिवर फ्रंट पर चार लोग कार से आए थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी। जिससे चार लोगों के साथ एक पालतू कुत्ता भी अंदर ही फंस गया। हादसे में अभिषेक दुबे और दुष्यंत किसी तरह कार से बाहर निकल आए। वहीं, मीना और राहुल अंदर ही फंस गए।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने सभी को बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ SDRF के गोताखोर नदी में डूबे मीना और राहुल को तलाशने का प्रयास शुरू कर दिया। देर रात तक दोनों का पता नहीं चल सका था। रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

रिवर फ्रंट के पास टहल रहे लोगों ने बताई आंखों-देखी

पेपर मिल निवासी समीर खान, राजेश और रुपेश के मुताबिक, खाना बनाने के बाद वह रिवर फ्रंट के पास टहल रहे थे। इसी बीच एक तेज आवाज के बाद कुछ लोगों के चीखने की आवाज सुनी। समीर भाग कर एक घर में पहुंचा। जहां से रस्सी लेकर वह मौके पर आ गया। दोस्त राजेश और रुपेश की मदद से अभिषेक और दुष्यंत को निकाला। समीर के मुताबिक, हम लोग कार में सवार एक महिला और युवक को नहीं बचा सके।

सुबह चलेगा सर्च ऑपरेशन

नदी से सकुशल बाहर निकलने वाले अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों संग मंगलवार रात घूमने के इरादे से निकला था। रिवर फ्रंट के पास पहुंच कर वह लोग रॉकी (पालतू कुत्ते) को टहलाने लगे थे। रात करीब दस बजे कार में बैठ कर वह लोग घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया, SDRF की टीम ने नदी से कार निकाल ली है। उसमें सिर्फ कुत्ते की डेड बॉडी थी। दो लोग लापता हैं, सुबह भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

ब्यूटी पार्लर चलाती है महिला

पुलिस के मुताबिक, लापता मीना कुमारी विकासनगर में हाईटेक सैलून नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके साथ अभिषेक काम करता है। यह लोग रोज की तरह कुत्ता टहलाने के लिए निकले थे।


 b0ovgh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *