GST छापों से परेशान व्यापारियों के समर्थन में मायावती बोलीं- सरकार की गलत नीतियों की वजह से आंदोलन करने को मजबूर है व्यापारी

GST छापों से परेशान व्यापारियों के समर्थन में मायावती बोलीं- सरकार की गलत नीतियों की वजह से आंदोलन करने को मजबूर है व्यापारी

यूपी समेत देशभर में GST को लेकर व्यापारियों पर की जा रही छापेमारी के खिलाफ मायावती ने सरकार की गलत नीतियों और कार्यशैली को दोषी ठहराया है। बसपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी वर्ग आज पीड़ित है। GST सर्वे में छापेमारी से तंग होकर बाजार बंद करके आंदोलन करने पर मजबूर हो गया है। सरकार को तत्काल निवारण करना चाहिए चाहिए। व्यापारी वर्ग दुखी होकर आंदोलन करने पर मजबूर हो चुका है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी के इस कठिन समय में लोगों को काफी घाटा हुआ है। क्रय शक्ति काफी घट गई है। फिर भी गरीब मजदूर वर्ग दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर GST की महंगी दर चुकाने को मजबूर है। बसपा प्रमुख ने सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली आज का ही परिणाम बताते हुए कहा कि सरकार निश्चिंत है और उसका GSTकलेक्शन बढ़ रहा है, क्या ऐसी सोच उचित है?


 1zulhi
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *