Pathaan: गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में रिलीज का खतरा, नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी

Pathaan: गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में रिलीज का खतरा, नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान काफी सुर्खियों में है। पठान के रिलीज होने से पहले शाहरुख ने मक्का में उमरा किया था। इसके बाद वह माता वैष्णो देवी के दरबार भी पहुंचे थे। हालांकि, उनकी फिल्म पठान अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म के एक गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल है बेशर्म रंग। हालांकि, अब इस गाने की वजह से फिल्म के बॉयकॉट का ट्रेंड भी चलने लगा है। दरअसल, गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान द्वारा पहने गए कॉस्टयूम को लेकर विवाद हो रहा है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म के निर्माताओं को चेतावनी दे दी है। 

अपने बयान में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म पठान दोषों से भरी है और जहरीली मानसिकता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बेशरम रंग गाने के बोल और भगवा और हरे रंग के कपड़े पहने गाने के बोल ठीक करने की जरूरत है। वरना हम तय करेंगे कि एमपी में फिल्म की स्क्रीनिंग होनी चाहिए या नहीं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म Pathan के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा।

इसके साथ ही मिश्रा ने 25 जनवरी को प्रदर्शित जाने होने जा रही फिल्म पठान के केंद्रीय किरदार शाहरुख खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वह (खान) हाल ही में वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। मगर एक तरफ वह माताजी के दर्शन करने जाते हैं, तो दूसरी तरफ महिला अदाकारों को अपनी फिल्मों में लगभग बिकिनी में ले आते हैं। यह भी ठीक नहीं है। 12 दिसंबर को पठान का यह गाना रिलीज हुआ था। गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज रंग की बिकनी पहनी हैं। इसके बाद कुछ यूजर लगातार सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रहे हैं। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। 


 w3srof
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *