सफाईकर्मियों के गले में हाथ डालकर चले राहुल: धर्म गुरुओं से की चर्चा, कांग्रेस बोली- संगठन कमजोर इसलिए हुई हार

सफाईकर्मियों के गले में हाथ डालकर चले राहुल: धर्म गुरुओं से की चर्चा, कांग्रेस बोली- संगठन कमजोर इसलिए हुई हार

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन राहुल गांधी ने सफाई कर्मियों से बात की। राहुल उनके गले में हाथ डालकर लंबी दूरी तक चले। फिलहाल यात्रा का लंच ब्रेक हो गया है और साढ़े तीन बजे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हाेगा।

लंच ब्रेक के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और MIM पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां वोट कटवा हैं।

जहां भी कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला होता है वहां ये दोनों वोट काटने पहुंच जाते हैं। ये दोनों भाजपा की बी टीम हैं। गुजरात में हार के लिए रमेश ने कमजोर पार्टी संगठन को जिम्मेदार बताया।

इससे पहले शनिवार को करीब दस किलोमीटर के सफर में अलग-अलग धर्म के गुरु भी राहुल से मिलने पहुंचे। राजस्थान के साथ देश के परिदृश्य को लेकर राहुल ने उनसे बातचीत की।

आज की यात्रा में कांग्रेस सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशाेक चांदना के साथ कई मंत्री और विधायक भी चल रहे हैं। वहीं, जिला बनाने की मांग को लेकर पचपदरा विधायक आज यात्रा में नंगे पैर चलते हुए दिखाई दिए। यात्रा आज 23.50 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

इससे पहले सुबह राहुल रणथंभौर से हेलिकॉप्टर में यात्रा कैंप पहुंचे थे। शुक्रवार को सोनिया गांधी के बर्थडे के कारण राहुल ने यात्रा से ब्रेक लिया था।

12दिसंबर को सिर्फ महिलाएं चलेंगी

भारत जोड़ो यात्रा में आज का दिन महिलाओं के लिए तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदला गया है। अब 12 दिसंबर को राहुल के साथ केवल महिला यात्री ही चलेंगी। प्रियंका गांधी भी इस दिन यात्रा का हिस्सा होंगी। इसे महिला शक्ति पदयात्रा नाम दिया गया है।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

आज यात्रा पूरे दिन बूंदी जिले में ही रहेगी। करीब ढाई घंटे चलने के बाद यात्रा में 11.30 बजे लंच ब्रेक हुआ। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अरनेठा से शुरू होगा।

राहुल गांधी की यात्रा में 12 दिसंबर को महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राहुल के साथ मुख्य घेरे में केवल महिलाएं ही चलेंगी। प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका गांधी रणथंभौर में हैं। पहले 10 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ केवल महिला यात्रियों के चलने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन प्रियंका गांधी की वजह से इसमें बदलाव किया गया है।

राहुल गांधी राजस्थान की यात्रा में केवल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा- 19 तारीख को अलवर में एक विशाल रैली होगी। 18 दिसंबर को अलवर के पास राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। राहुल 7-8 दिन दिल्ली में रुकेंगे और 2 या 3 जनवरी को फिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी।


 nbsgan
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *